Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सिर्फ मीठा नहीं, ये 5 आदतें भी बढ़ाती हैं डायबिटीज का खतरा, आज ही कर लें सुधार
Habits That Cause Diabetes: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज आज के समय में एक गंभीर समस्या बन चुकी है। दरअसल, डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है, जब शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता या उसका सही इस्तेमाल नहीं हो पाता, जिसके कारण ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। यदि समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। डायबिटीज की बीमारी आनुवांशिक भी होती है और खराब लाइफस्टाइल की वजह से भी हो सकती है। हममें से ज्यादातर लोग मानते हैं कि डायबिटीज सिर्फ ज्यादा मीठा खाने से होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। कई बार ऐसे लोग भी डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं जो कभी मिठाई को हाथ तक नहीं लगाते। ऐसा इसलिए क्योंकि सिर्फ मीठा खाने से ही नहीं, हमारी कुछ आदतों से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर समय रहते आप इन आदतों को सुधार लेते हैं, तो आप डायबिटीज की चपेट में आने से बच सकते हैं। आज इस लेख में से डॉ. मिलिंद पाटिल, असिस्टेंट प्रोफेसर, एंडोक्राइनोलॉजी विभाग, डीपीयू सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, पिंपरी, पुणे से जानेंगे कुछ ऐसी आदतों के बारे में, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ता है -

असक्रिय जीवनशैली
अगर आप दिन भर बैठे या लेटे रहते हैं, तो इससे डायबिटीज होने की संभावना बढ़ सकती है। दरअसल, लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर की इंसुलिन इस्तेमाल करने की क्षमता घट जाती है और मोटापा बढ़ने लगता है, जिससे डायबिटीज होने का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में, इससे बचने के लिए हफ्ते कम से कम 150 मिनट मॉडरेट फिजिकल एक्टिविटी जैसे वॉकिंग, साइकलिंग, डांसिंग या स्विमिंग जरूर करें।
अनहेल्दी डाइट
गलत खानपान भी डायबिटीज का बड़ा कारण है। जंक फूड, तले-भुने स्नैक्स, मैदा, सफेद ब्रेड, फास्ट फूड और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से मोटापा, डायबिटीज और हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने खाने में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, और दालें शामिल करें।
स्ट्रेस
लगातार स्ट्रेस (तनाव) रहने से भी हाई ब्लड शुगर का जोखिम बढ़ता है क्योंकि यह शरीर में कोर्टिसोल के स्तर को बढ़ा देता है। इसका असर व्यक्ति की भूख और सोने के पैटर्न पर पड़ता है। इसके कारण मोटापा और ब्लड शुगर लेवल लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में, स्ट्रेस कम करने के लिए आप मेडिटेशन और योग का सहारा ले सकते हैं।
नींद की कमी
क्या आप देर रात तक मोबाइल चलाते हैं और नींद पूरी नहीं करते? अगर हां, तो सावधान हो जाइए। रिसर्च के अनुसार, नींद की कमी भी डायबिटीज का जोखिम बढ़ा सकती है। दरअसल, पर्याप्त नींद न लेने से शरीर में हार्मोनल असंतुलन होता है, जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है। स्टडीज के मुताबिक, हर रात 6 घंटे से भी कम की नींद लेने वाले लोगों में डायबिटीज, हार्ट डिजीज और मोटापे का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लें।
स्मोकिंग और शराब का सेवन
शराब, सिगरेट या अन्य किसी प्रकार का नशा करना सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। शराब में मौजूद एम्प्टी कैलोरी शरीर में फैट बढ़ाती है, जिससे डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। शराब और स्मॉकिंग करने से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है, जो डायबिटीज का कारण बनता है। इतना ही नहीं, यह कैंसर तक का कारण बन सकता है। इसलिए सिगरेट और शराब से दूरी बनाकर रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











