Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बेड पर फोन चार्ज करने से लग सकती है आग, सेहत को भी ये खतरे
आज के समय में ये मोबाइल हर किसी की बुनियादी जरुरतो में से एक बन चुका है। खाना पकाने के लिए कुकिंग टिप्स चाहिए या फिर शॉपिंग करते हुए यूपीआई पैमेंट करना हो, ऐसी ही छोटी-छोटी रोजर्मरा की चीजों के लिए हमारी जिंदगी पूरी तरह से स्मार्टफोन पर निर्भर हो चुकी है। ऐसे में पूरा दिन फोन इस्तेमाल करने से बैटरी ज्यादा खर्च होती है। बैटरी डिस्चार्ज होते ही हम लोग फोन को चार्जिंग पर लगा देते हैं।
हम में से कईयों की आदत है कि कुछ लोग फोन रात भर चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं तो कुछ लोग तकिए के पास बैड पर रखकर फोन को चार्ज करते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, तो आपको बता दें कि आपकी ये गलती सेहत पर भारी पड़ सकती है। आइए जानते हैं कैसे-

बेड पर रखकर फोन कभी न करें चार्ज
फोन चार्ज करते समय हीट होने लगता है, क्योंकि आप तकिए के पास इसे रखते हैं, तो हो सकता है कि आपकी आंख भी लग जाएं। ऐसे में ओवरचार्जिंग के चलते मोबाइल इतने गर्म हो जाते हैं कि उनकी बैटरी फटने का खतरा रहता है और बिस्तर पर आग लगने का डर रहता है। ऐसे में अगर आप भी बेड पर रखकर मोबाइल चार्ज करते हैं तो आज ही बंद कर दें क्योंकि इससे हादसे का खतरा रहता है।
आंखों के लिए भी हानिकारक
हम में से कई लोगों की आदत होती है, सोते हुए कमरे में लाइट्स ऑफ करके सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग करने की। कम रोशनी यानि अंधेरे में मोबाइल का इस्तेमाल आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अंधेरे में फोन का इस्तेमाल करते हुए उसकी सेटिंग में जाकर रीडिंग मोड ऑन कर लें। इससे आपकी आंखों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
नींद पर भी पर पड़ता है असर
मोबाइल रखने से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगे रिलीज होती हैं। ऐसे में अगर आप सोने से पहले बैड पर फोन रखकर सोते हैं तो इसका असर आपके दिमाग पर होगा और आपकी नींद खराब हो सकती है।
तकिए के नीचे फोन रखकर न सोएं
हम में से कई लोग फोन को तकिए के नीचे रखकर सो जाते हैं। ऐसा बिल्कुल ना करें। तकिए के नीचे फोन रखकर सोना खतरनाक हो सकता है क्योंकि हीट ट्रैप होने के कारण डिवाइस का टेंपरेचर तो बढ़ता ही है, डिवाइस पर दबाव भी पड़ता है। इससे भी आग पकड़ने का डर रहता है।
इन बातों का रखें खास ख्याल
आपका मोबाइल आपको भले ही साफ लगे लेकिन वह बैक्टीरिया और अन्य कीटाणुओं का घर होता है। इसलिए फोन पर बात करते हुए उसे अपने चेहरे से दूर रखें और समय समय पर उसे साफ करते रहें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











