Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
'थपकी प्यार की' फेम जिज्ञासा सिंह गंजेपन की इस बीमारी से गुजर रही हैं, गुच्छे में गिरते हैं बाल, जानें लक्षण
'थपकी प्यार की' सीरियल फेम अभिनेत्री जिज्ञासा सिंह गंजेपन की एक बीमारी से गुजर रही हैं। वो एलोपेसिया की बीमारी से ग्रस्त हैं। यह समस्या हार्मोनल बदलाव या अन्य मेडिकल कंडीशन की वजह से सिर के बाल गुच्छों में गिरने लगते हैं फिर सिर में एक पैच सा बन जाता है। एक इंटव्यू में उन्होंने बताया कि साल 2022 में शूटिंग के दौरान उन्हें अपने सिर पर एक बड़ा सा पैच जैसा देखा, जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया तो पता चला कि वे थायरॉइड और हार्मोनल असंतुलन से भी जूझ रही थीं। फिर उन्हें मालूम चला कि वो एलोपेसिया से जूझ रही हैं। जिसकी वजह से उन्हें मेंटल प्रॉब्लम का भी सामना करना पड़ा था।
उन्होंने बताया कि इस वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा, , फोकस में कमी, नींद की कमी के साथ स्ट्रेस लेने की वजह से उन्होंने करियर से कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेने का फैसला लिया। आइए जानते हैं कि आखिर गंजेपन से जुड़ी इस समस्या के बारे में।

एलोपेसिया एरीटा क्या है?
एलोपेसिया एरीटा एक ऑटोइम्यून बीमारी है जो दुनिया भर में लगभग 160 मिलियन लोगों इससे जूझ रहे हैं। एलोपेसिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपके बाल पैच में झड़ते हैं। ये कंडीशन तब होता है जब आपकी इम्यूनिटी बालों के रोम पर अटैक करती है।
इस कंंडीशन में खोपड़ी और सिर के बाल और त्वचा ज्यादा प्रभावित होती है। एलोपेसिया एक मेडिकल शब्द है जिसका इस्तेमाल बालों के झड़ने या गंजेपन की समस्या के लिए किया जाता है। एलोपेसिया एरियाटा कई प्रकार के होते हैं जो मुख्यतः इस बात पर निर्भर करते हैं कि किसी व्यक्ति के बाल कितने गिरे हैं और उनके शरीर पर कहां के बाल गिर रहे हैं।
एलोपेसिया एरीटा के लक्षण
-बालों का पैचेज में गिरना, ये किसी भी हिस्से का हो सकता है। जैसे खोपड़ी, चेहरे के बाल, भौहें, पलकें और शरीर के किसी भी हिस्से में हेयरफॉल हो सकता है।
- बालों का रंग बदलना
- सफ़ेद बालों का बढ़ना
- नाखूनों में घाव
-दाढ़ी में पैचेस नजर आना
-नाखून तक का खुरदरा हो जाना और चमक खो देना
-सफेद धब्बे और रेखाएं दिखाई देना
एलोपेसिया एरीटा के वजह
एलोपेसिया एरीटा की वजह से थोड़े-थोड़े नहीं बल्कि बाल गुच्छों में झड़ने लगते हैं। इन पैच का आकार आमतौर पर काफी बड़ा होता है और बालों का झड़ना भी बड़ी मात्रा में होता है। इस वजह से मरीज मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से प्रभावित होता है। इस कंडीशन में व्यक्ति तनाव, चिंता और अवसाद का अनुभव भी महसूस कर सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











