Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Teeth Whitening At Home: बिना डेंटिस्ट के पाएं चमचमाते सफेद दांत, आजमाएं ये 7 आसान घरेलू नुस्खे
Teeth Whitening Home Remedies: चमकदार सफेद दांत न सिर्फ आपकी मुस्कान को खूबसूरत बनाते हैं, बल्कि पर्सनालिटी में भी चार चांद लगाते हैं। मगर कुछ लोगों के दांत पीले पड़ जाते हैं जिस वजह से उन्हें अपनी मुस्कुराहट के साथ कॉम्प्रोमाइज करना पड़ता है। दरअसल, गलत खानपान, तंबाकू या कॉफी-चाय का ज्यादा सेवन और सही डेंटल केयर की कमी से दांत पीले पड़ने लगते हैं। पीले दांत न केवल आपके लुक्स को प्रभावित करते हैं, बल्कि कॉन्फिडेंस भी कम कर देते हैं।
अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं और महंगे डेंटल ट्रीटमेंट का खर्च नहीं उठाना चाहते, तो घर बैठे अपनाएं ये 7 आसान और देसी नुस्खे। ये नुस्खे न केवल दांतों के पीलेपन को कम करेंगे, बल्कि आपकी मुस्कान में भी नई जान डाल देंगे। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जानते हैं पीले दातों को मोती की तरह चमकाने के 7 आसान घरेलू उपाय।

1. बेकिंग सोडा और नींबू का पेस्ट
अगर आपके दांत पीले पड़ गए हैं तो इसके लिए आप बेकिंग सोडा और नींबू के पेस्ट का इस्तेमाल करें। बता दें कि बेकिंग सोडा एक नेचुरल व्हाइटनर है और नींबू का एसिड पीलेपन को कम करने में मदद करता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदे नींबू की मिलाकर पेस्ट बना लें और ब्रश से दांतों पर लगाएं। हफ्ते में 2 बार ही इस्तेमाल करें।
2. ऑयल पुलिंग (नारियल तेल से कुल्ला)
नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो प्लाक को हटाकर दांतों को सफेद बनाने में मदद करते हैं। रोज सुबह खाली पेट 10 मिनट तक नारियल तेल से कुल्ला करें।
3. स्ट्रॉबेरी पल्प
स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड होता है जो दांतों के दाग हल्के करने में असरदार है। एक स्ट्रॉबेरी को मैश करके ब्रश से दांतों पर रगड़ें और फिर साफ पानी से कुल्ला कर लें। अच्छी बात ये है कि इसका टेस्ट भी अच्छा है जो आपको पसंद आएगा।
4. नमक और सरसों का तेल
दादी-नानी का ये पुराना नुस्खा आज भी असरदार है। एक चम्मच नमक में कुछ बूंदें सरसों का तेल मिलाकर दांतों पर मलें। इससे पीलापन कम होता है और मसूड़े भी मजबूत होते हैं। आप इस नुस्खे को आजमा सकते हैं।
5. एप्पल साइडर विनेगर
अगर पीले दांतों को बिना डेंटिस्ट के पास जाए सफेद बनाना चाहते हैं तो आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें। मालुम हो कि एप्पल साइडर विनेगर में नेचुरल क्लीनिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। इसे पानी में मिलाकर माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें।
6. तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्ते सुखाकर पाउडर बना लें और इसे टूथपेस्ट के साथ मिलाकर ब्रश करें। यह न केवल दांतों को सफेद करेगा बल्कि मसूड़ों को भी स्वस्थ रखेगा।
7. संतरे के छिलके का पाउडर
संतरे तो आप खाते ही हैं, अब इनके छिलकों की खासियत के बारे में जान लें। पीले दांतों को सफेद करने के लिए संतरे के छिलके बहुत कारगर हैं। संतरे के छिलकों का पाउडर दांतों की सतह पर जमे दाग हटाने में मदद करता है। हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











