Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
सूर्य के राशि परिवर्तन का समय है मकर संक्रांति, उत्तरायण पर सूर्य नमस्कार करने के फायदे जानें
Surya namaskar and its health Benefit: सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो ज्योतिष में इस घटना को संक्रांति कहते हैं। वैसे तो हर माह संक्रांति आती हैं, परंतु पौष मास में सूर्य उत्तरायण होकर जब मकर राशि में प्रवेश करता है तो इस अवसर को देश के अलग-अलग प्रांतों में अलग-अलग त्योहार के रूप में मनाते हैं। मकर संक्रांति का त्योहार उत्तर भारत में हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है।
इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। भारत वर्ष में जगह-जगह लोग इस दिन नदी में स्नान कर सूर्य की पूजा करते हैं। सूर्य उपासना एवं सूर्य नमस्कार दोनों ही सेहत के लिए लाभदायक माने गए हैं। आइए हम आपको बताते हैं सूर्य नमस्कार करने के फायदे।

सूर्य नमस्कार करने के फायदे
शरीर को चुस्त, मन को शांत और खुद को हेल्दी बनाने के लिए सूर्य नमस्कार सबसे अच्छा योग माना जाता है। ये 12 पावरफुल योगासन का कॉम्बिनेशन है। इसीलिए इसे सबसे अच्छा कॉर्डियो-वैस्कुलर एक्सरसाइज भी बताया जाता है। शरीर की फिटनेस के लिए यह सबसे अच्छा तरीका भी है। इससे कई चमत्कारिक फायदे होते हैं।
सूर्य नमस्कार में कितने आसन होते हैं
सूर्य नमस्कार में कुल 12 आसान होते हैं। जो इस क्रम में आते हैं-
प्रणामासन, हस्तउत्तनासन, पादहस्तासन, अश्व संचालनासन, दंडासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, अधोमुख शवासन, अश्व संचालासन, पादहस्तासन, हस्तउत्तनासन, प्रणामासन।
वजन कम करने में मददगार
सूर्य नमस्कार वजन को कम करने में काफी हेल्प करता है। इसे करने से एक महीने में ही काफी असर दिखने लगता है। पेट और कमर के आसपास की चर्बी कम हो जाती है। यह ऐसा योग है, जो पूरी बॉडी को टोन कर देता है।
दर्द से आराम
हड्डियों में दर्द और अकड़न कम करने में सूर्य नमस्कार चमत्कारिक असर दिखाता है। बढ़ती उम्र की समस्याओं को कम करने में यह एक्सरसाइज मददगार होता है। इससे बॉडी फ्लैक्सिबल बनती है और दर्द में आराम मिलता है।
चेहरे पर निखार
सूर्य नमस्कार अगर रोजाना किया जाए तो चेहरा खूबसूरत बन सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा बना रहता है और चेहरा ग्लो करता रहता है।

ये भी है फायदे
- शारीरिक और मानसिक संतुलन बनता है।
- दिल स्वस्थ रहता है।
- अच्छी नींद आतीहै।
- फेफड़े और थायरॉइड ग्लैंड ढंग से कार्य करते हैं।
- पोस्चर नहीं बिगड़ता है।
- गहरी और सुकूनदायक नींद आती है।
- तनाव व चिंता दूर होती है।
- ब्लड शुगर लेवल बेहतर हो सकता है।
- बॉडी का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
सूर्य नमस्कार करते वक्त बरतें सावधानी
सूर्य नमस्कार करने से पहले कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए। आसन करने से कुछ समय पहले और कुछ समय बात कुछ भी न खाएं। आसन से पहले अच्छी तरह वॉर्म-अप करके ही शुरू करें।
ये लोग न करें सूर्य नमस्कार
उच्च ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों को इससे बचना चाहिए। गर्भवती महिला तीसरे महीने के गर्भ के बाद से इसे करना बंद कर दें। माहवारी के दौरान भी इसे करने से बचना चाहिए। गठिया या घुटने की दर्द से पीड़ित लोगो को इसे नहीं करना चाहिए या फिर अत्यंत ही सावधानी के साथ अपने योग गुरु के परामर्श के साथ ही करना चाहिए। हर्निया के कारण पीड़ित लोगों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने से भी बचना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











