Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
करें ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, नहीं होगी कमर दर्द की समस्या
कमर दर्द की समस्या से आज के समय में अधिकतर लोग जूझ रहे हैं। लंबे समय तक बैठे रहने के कारण लोगों को कमर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार दर्द से परेशान होने के कारण लोग दवाइयों का सेवन करना भी शुरू कर देते हैं। लेकिन अगर आप कमर दर्द की समस्या से कोसों दूर रहना चाहते हैं तो ऐसे में स्ट्रेचिंग करना अच्छा विचार हो सकता है। स्ट्रेचिंग करने से फ्लेक्सिबिलिटी को बनाए रखने में मदद मिलती है।
साथ ही साथ, इससे मसल्स स्ट्रेन और दर्द को कम करने में भी मदद मिलती है। स्ट्रेचिंग करना काफी आसान है, लेकिन इससे कमर दर्द की समस्या से काफी राहत मिलती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं-

नी टू चेस्ट स्ट्रेच
यह एक ऐसी स्ट्रेच एक्सरसाइज है, जो ना केवल कमर दर्द से राहत दिलाती है। बल्कि इससे आपके हिप्स, लोअर बैक, हैम्स्टिंग, क्वार्ड्स और एब्डोमिनल मसल्स पर स्ट्रेच आता है।
• इस स्ट्रेच एक्सरसाइज के लिए सबसे पहले आप पीठ के बल लेटें।
• अब आप एक पैर को सीधा रखें और दूसरे पैर को मोड़क घुटने को छाती के पास लाएं।
• इसके बाद, आप यथासंभव होल्ड करें। अब आप अपने पैर को प्रारंभिक अवस्था में लाएं।
• अब आप दूसरे पैर को भी इसी तरह मोड़कर कुछ देर के लिए होल्ड करें।
• इस तरह आप दोनों पैरों से नी टू चेस्ट स्ट्रेच करें। इससे आपकी बॉडी काफी रिलैक्स हो जाएगी।
चाइल्ड पोज या बालासन
यह एक योगाभ्यास या स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज है, जिससे हिप्स, थाइज के अंदर के हिस्से से लेकर कमर पर स्ट्रेच आता है। इस एक्सरसाइज से पीठ के निचले हिस्से में दर्द से राहत दिलाता है। जब आप इस स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को करते हैं तो इससे पीठ के निचले हिस्से को मजबूती मिलती है, जिससे कमर दर्द की समस्या ठीक हो जाती है।
• बालासन या चाइल्ड पोज का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाकर घुटने मोड़कर बैठ जाएं।
• इस समय आप वज्रासन की मुद्रा में बैठे होंगे।
• इस दौरान आप अपनी कमर को एकदम सीधा रखें।
• अब अपने दोनों हाथों को ऊपर की तरफ लेकर जाएं।
• अब आप आगे की ओर झुकें और हथेलियां जमीन की तरफ लेकर जाएं।
• इस दौरान आप सिर को भी जमीन पर रख दें।
• कुछ देर तक आप इसी पोश्चर में रहें और फिर प्रारंभिक अवस्था में वापिस आएं।
• आप इस एक्सरसाइज को यथासंभव दोहराएं।

स्पाइन ट्विस्ट स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
स्पाइन ट्विस्ट स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कमर दर्द के लिए काफी अच्छी मानी गई है। यह स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज ग्लूट्स से लेकर लोअर बैक, एब्स, चेस्ट, शोल्डर और नेक को स्ट्रेच करता है। जिन लोगों को बैक पेन की समस्या होती है, उनके लिए यह स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज बेहद ही अच्छी होती है। इससे पीठ के निचले हिस्से पर दबाव पड़ता है।
• इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले मैट बिछाकर लेट जाएं।
• अपने दोनों हाथों को फैला लें। आपके हाथ की हथेलियां आसमान की तरफ होंगी।
• अब पैरों को हल्का सा मोड़ लें।
• अब पैरों को इसे दाईं तरफ ले जाएं और अपने चेहरे को बाईं ओर करें।
• इससे आपको अपनी कमर में एक ट्विस्ट महसूस होगा।
• कुछ क्षण इसी अवस्था में रूकें और फिर प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं।
• अब दूसरी साइड से भी ऐसे ही ट्विस्टिंग करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











