Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Stomach cancer: धीरे-धीरे ऐसे बढ़ता है पेट का कैंसर, विकराल रुप लेने से पहले नजर आते हैं ये लक्षण
Stomach Cancer Warning Signs : कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, जो दुनियाभर में तेजी से फैल रही है। कैंसर कई प्रकार के होते हैं, जिसमें पेट का कैंसर भी शामिल है, जो गैस्ट्रिक कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। पेट में कैंसर होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसके चलते पेट के अंदर मौजूद सेल्स असाधारण तरीके से बढ़ने लगते हैं।
शरीर में कैंसर के लक्षणों को शुरूआत में पहचानकर इसे बढ़ने से रोका जा सकता है, क्योंकि पेट का कैंसर बढ़ने से जान जाने का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप पेट के कैंसर से जुड़े लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
ऐसे में आज हम इस आर्टिकल की मदद से आपको कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो पेट में कैंसर होने का संकेत हो सकता है।

पेट में कैंसर होने के लक्षण - Symptoms Of Stomach Cancer in Hindi
1. एनीमिया
पेट का कैंसर होने पर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट से लगातार खून की कमी होने पर आपके शरीर में आयरन की कमी हो सकतीहै, जो एनीमिया का कारण बन सकता है और आपकी स्किन पीली नजर आ सकती है।
2. मतली और उल्टी होना
बार-बार मतली आना या उल्टी होना खासकर खाना खाने के बाद पेट में कैंसर होने का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको कई बार कम मात्रा में खाना खाने के बाद भी जल्दी पेट भरा हुआ महसूस हो सकता है।
3. लगातार पेट से जुड़ी समस्याएं होना
क्रोनिक पैन या लगातार पेट दर्द या बेचैनी, खासकर पेट के ऊपरी हिस्से में इस तरह की समस्याएं होना पेट का कैंसर होने के लक्षण हो सकते हैं। इस तरह के पेट दर्द के कारण असुविधा, असहनीय दर्द की समस्या अक्सर खाना खाने के बाद बदतर हो सकती है।
4. भूख में कमी
भूख में कमी या अपने मनपसंद खाद्य पदार्थों को खाने से इंकार करना भी पेट के कैंसर का संकेत हो सकता है, जिससे आप कम मात्रा में खाना खाते हैं और वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है।
5. बिना कारण वजन घटना
पेट का कैंसर बढ़ने पर आपके शरीर का अचानक वजन कम होने की समस्या हो सकती है। आपके शरीर का वजन धीरे-धीरे कम हो सकता है, लेकिन इस पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि ये कैंसर के बढ़ने के लक्षणों में से एक है।
6. पेट भरा हुआ या फूला हुआ महसूस होना
पेट के कैंसर से पीड़ित कुछ व्यक्तियों को हैवी लंच या डिनर किए बिना भी पेट भरा हुआ या फूला हुआ महसूस हो सकता है। हर समय पेट भरा हुआ महसूस होने के कारण आपकी भूख में कमी हो सकती है।
7. खाना निगलने में मुश्किल होना
पेट का कैंसर बढ़ने के कारण खाना निगलने में कठिनाई हो सकती है, क्योंकि पेट का बढ़ा हुआ ट्यूमर अन्नप्रणाली के माध्यम से पेट में भोजन पहुंचाने वाले रास्ते पर रुकावट पैदा कर सकता है।
8. थकान और कमजोरी महसूस होना
पेट का कैंसर बढ़ने पर आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है और इम्यूनिटी पावर कमजोर हो जाती है, जिससे उन्हें बिना कुछ किए थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है।
9. गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग
पेट का कैंसर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग का कारण भी बन सकता है, जिससे मल के साथ खून निकलना या काला मल होना या मुंह से खून आने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
पेट का कैंसर होने पर इस तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं, लेकिन इन लक्षणों के अन्य स्वास्थ्य कारण भी हो सकते हैं। इसलिए अगर आपका शरीर इस तरह की समस्याओं का संकेत दें तो नजरअंदाज न करें, बल्कि तुंरत डॉक्टर से जांच करवाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











