Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
पेट में दर्द, मतली समेत ये 5 लक्षण पेट में कैंसर का हो सकते हैं संकेत , नजरअंदाज करने की न करें भूल
Early Signs Of Stomach Cancer In Hindi: पेट के कैंसर को गैस्ट्रिक कैंसर (Gastric Cancer In Hindi) भी कहा जाता है। पेट का कैंसर तब होता है, जब पेट के अंदर की कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। पेट का कैंसर धीरे-धीरे बढ़ता है और शुरुआत में इसके लक्षण बहुत सामान्य लगते हैं, इसलिए प्रारंभिक चरण में इसकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। पेट में कैंसर होने पर अक्सर पेट फूलने, गैस या अपच जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, जिसे लोग साधारण परेशानी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। उचित समय पर इलाज न लेने से यह धीरे-धीरे शरीर के अन्य अंगों में भी फैल सकता है, जिससे जानलेवा स्थिति पैदा हो सकती है। हालांकि, अगर इन संकेतों को समय रहते पहचान लिया जाए, तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। हर साल नवंबर के महीने को पेट के कैंसर जागरूकता माह (Stomach Cancer Awareness Month) के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पेट के कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना और रोकथाम के उपायों को बढ़ावा देना है। आइए, इसी मौके पर डॉ. देबाशीष चौधरी, वरिष्ठ सलाहकार और क्लिनिकल लीड- सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, नारायणा अस्पताल गुरुग्राम, से जानते हैं पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में विस्तार से -

पेट में दर्द होना
पेट में कैंसर होने की स्थिति पर व्यक्ति को लगातार पेट में तेज दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। यह अक्सर पेट के ऊपरी हिस्से में होता है। ट्यूमर का साइज बढ़ने के साथ ही पेट में दर्द की तीव्रता भी बढ़ सकती है। अगर आपको भी लंबे समय से पेट में बार-बार दर्द या सूजन की समस्या हो रही है, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
ब्लोटिंग और डकार आना
अगर आपको लंबे समय से ब्लोटिंग (पेट फूलना) और लगातार डकार आने की समस्या बनी हुई है, तो यह पेट के कैंसर का लक्षण हो सकता है। दरअसल, पेट की अंदरूनी परत की बनावट में बदलाव आने से गैस फंसने लगती है, जिसके कारण ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। अगर आपको हर वक्त पेट फूला हुआ या भारी महसूस होता है, तो इस लक्षण को नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में आपको डॉक्टर से मिलाकर चेकअप करवाना चाहिए।
मतली और उल्टी आना
बिना किसी स्पष्ट कारण के हर समय उल्टी या मतली महसूस होना भी पेट में कैंसर का संकेत हो सकता है। दरअसल, ऐसा पाचन में खराबी के कारण होता है। कैंसर के बढ़ने के साथ यह लक्षण और गंभीर हो सकते हैं। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
सीने में जलन या एसिडिटी
सीने में लगातार जलन रहना या खाना खाने के बाद एसिड रिफ्लक्स की समस्या होना भी पेट के कैंसर का संकेत हो सकता है। दरअसल, कैंसर बढ़ने पर पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिससे सीने में जलन और दर्द की समस्या लगातार बनी रहती है। अगर आपको इस तरह के संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
मल से खून आना
पेट में कैंसर होने पर मल से खून आने की समस्या हो सकती है। यह गहरे रंग के मल या लाल खून के रूप में दिखाई दे सकता है। इस लक्षण को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। ऐसे लक्षण नजर आते ही तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











