Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
2025 में इन बदलावों से करें हेल्दी लाइफस्टाइल की शुरुआत, बीमारियां छूं भी नहीं पाएंगी
नया साल नई शुरुआत का मौका देता है, और हर साल हम हेल्थ से जुड़े कई रेजोल्यूशन लेते हैं। हालांकि, अक्सर ये रेजोल्यूशन कुछ हफ्तों में ही टूट जाते हैं, क्योंकि हम अपनी क्षमता से ज्यादा उम्मीदें जोड़ लेते हैं। इस साल, खुद से वादा करें कि छोटे और प्रैक्टिकल हेल्थ गोल्स सेट करेंगे। जैसे रोज़ाना 20 मिनट की वॉक, हेल्दी डाइट में बदलाव, या स्क्रीन टाइम कम करना। छोटे कदम आपको लंबे समय तक प्रेरित रखेंगे और आपकी लाइफस्टाइल में बड़े बदलाव लाने में मदद करेंगे।
आइए जानते हैं कि फिट रहने और नए साल के रेजॉल्यूशन पर कायम रहने के लिए इस साल क्या करें?

सुबह जल्दी उठने की आदत डालें
दिनभर एनर्जी से भरपूर रहने के लिए सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। यह अच्छी आदत आपके शरीर को स्वस्थ रखती है, जैसा कि बड़े-बुजुर्ग भी कहते हैं। सुबह जल्दी उठकर मेडिटेशन और पढ़ाई करने से मन शांत रहता है और सफलता की ओर कदम बढ़ते हैं। इसके साथ ही, दिनभर तरोताजा महसूस करने के लिए यह आदत बेहद फायदेमंद साबित होती है।
रेगुलर एक्सरसाइज करें
नियमित एक्सरसाइज को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। अपनी पसंदीदा फिजिकल एक्टिविटी चुनें और रोज़ाना कम से कम 30 मिनट के लिए एक्सरसाइज करने का लक्ष्य रखें। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति के लिए योग या मेडिटेशन की प्रैक्टिस भी करें। यह आदतें आपको स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने में मदद करेंगी।
नाश्ता स्किप न करें
स्वस्थ शरीर के लिए सुबह का नाश्ता बेहद जरूरी है। नाश्ते में हेल्दी फूड्स जैसे सलाद, पनीर, दूध और फल शामिल करें। नाश्ता छोड़ने से ओवर ईटिंग का खतरा बढ़ सकता है और शरीर में ऊर्जा की कमी हो सकती है, इसलिए इसे कभी स्किप न करें।
स्ट्रेस कम लें
स्ट्रेस को कम करने के लिए मेडिटेशन और योग की प्रैक्टिस करें। अपनी हॉबी के लिए समय निकालें और दोस्तों एवं परिवार के साथ quality टाइम बिताएं। यह सभी आदतें मानसिक शांति और तनाव से मुक्ति पाने में मदद करेंगी।
पानी पिएं
शरीर को ऊर्जावान और हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। पानी कम पीने से थकान, कमजोरी और बीमारियां हो सकती हैं। पर्याप्त पानी पीने से टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं और इन्फेक्शन से बचाव भी होता है।
रेगुलर चैकअप कराएं
साल में एक बार एनुअल हेल्थ चेकअप करवाएं और हर 6 महीने पर डेंटल चेकअप कराएं। यह नियमित जांचें आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने और समस्याओं को समय रहते पहचानने में मदद करेंगी।
पूरी नींद लें
पूरी नींद के लिए रोजाना 7-8 घंटे सोएं और सोने-उठने का समय नियमित रखें। सोने से पहले शांत वातावरण बनाएं ताकि नींद बेहतर हो। यह आदतें आपको दिनभर ऊर्जा और स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करेंगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











