Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Stair Exercise: लू से बचने के लिए घर पर ही करें वर्कआउट, सीढ़ियो को बना दे जिम स्टेशन
अच्छी फिटनेस पाने के लिए जरूरी नहीं की आप जिम जाएं या फिर महंगे और फैंसी जिम डिवाइसेंस और इक्विपमेंट का इस्तेमाल करें। यहां तक की आपको इस गर्मी में अपना घर छोड़कर कहीं जाने की भी जरूरत नहीं है। आप घर पर ही बस अपनी सीढ़ियों की मदद से कुछ एक्सरसाइज कर सकते हैं।
आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा की अगर आपको पतला होना है तो सुबह से शाम तक 10 20 बार सीढ़ियों से ऊपर नीचे हो जाएं। वो लोग बिल्कुल सही कहते हैं आपके घर की सीढ़ियां आपके फिटनेस और एक्सरसाइज के लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकती हैं, अगर आप सही तरह से उनका इस्तेमाल करें।

सीढ़ियां चढ़ने से आपके पैर की मांसपेशियां काफी मजबूत और टोन होती हैं। यह आपके पैर की धमनियों को लचीला बनाए रखने में भी मदद करता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है। इतना ही नहीं आपके गिल और शरीर का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। तो आइए जानते हैं सिर्फ नॉर्मली सीढ़ियों से ऊपर नीचे होने के अलावा आप फिट रहने के लिए और क्या-क्या एक्सरसाइज कर सकते हैं।
इन सीढ़ी एक्सरसाइज से खुद को रखें फिट
1. सीढ़ी पुशअप
* सीढ़ी पुशअप करने के लिए आप अपने हाथों को मजबूती से एक कदम पर रखें। आपके हाथ सीधे आपके कंधों के नीचे होने चाहिए।
* इसके बाद अपने पैर की उंगलियों को फर्श पर धकेलें और अपने पैरों को प्लंक की स्थिति में रखें। आपको अपने कोर, या पेट, मांसपेशियों को काम करते हुए महसूस करना है।
* अब गहरी सांस लें और अपनी कोहनियों को मोड़ें। अपने शरीर को तब तक नीचे करें जब तक कि आपकी छाती सीढ़ियों के ठीक ऊपर न हो जाए।
* अब अपने हाथों को सीधा करते हुए सांस छोड़ें और अपने शरीर को वापस पहली वाली स्थिति में उठाएं।
* इस एक्सरसाइज के दौरान अपनी गर्दन और पीठ को सामान्य स्थिति में रखें। अपने हिप्स को गिरने न दें।
2. सीढ़ियों पर रिवर्स लंग्स
* अपने बाएं पैर के साथ सीढ़ियों के की तरफ देखें और अपना दाहिना पैर पीछे फर्श की ओर करें।
* अब अपने दाहिने घुटने को अपनी छाती तक उठाएं, फिर जल्दी से पहले वाली स्थिति में वापस आ जाएं।
* इसके बाद अपने बाएं पैर के साथ फर्श पर उतरें, और अपने दाहिने पैर को पीछे रखें, फिर एक लंग्स करें।
* इसके बाद जल्दी से वापस ऊपर उठें, बाएं घुटने को अपनी छाती से लगाएं और अपनी पहली कंडिशन में वापस आ जाएं।
* दोनों पैरों से एक-एक बार इस एक्सरसाइज को दोहराएं और कम से कम 10 सेट इस एक्सरसाइज के करें।
3. सीढ़ियों पर स्केटर स्टेप्स
* यह एक्सरसाइज करने के लिए आप फर्शन पर सीढ़ियों की तरह मुंह करके खड़े हो जाएं।
* इसके बाद अपने बाएं पैर को दूसरी सीढ़ी के बाएं छोर के कोने पर रखें।
* फिर अपने दाहिने पैर को तीसरी सीढ़ी के दाहिने कोने के आखिर पर रखें।
* इसी तरह ये प्रक्रिया दोहराते रहें।
* सीढ़ीयों के सबसे ऊपर पहुंचने के बाद वापस नीचे आ जाएं। और एक बार दोबारा ये प्रक्रिया दोहराएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











