Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
कहीं आपकी स्पोर्ट्स ब्रा ही ना कर दे आपको बीमार
हेल्दी रहने के लिए हम सभी वर्कआउट करते हैं या फिर जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। हालांकि, जिम जाने के लिए आपको उसकी पूरी तैयारी करनी पड़ती है। अक्सर फिटनेस फ्रीक लोगों के वार्डरोब में जिम वियर और स्पोर्ट्स ब्रा जैसे आउटफिट मिल जाएंगे।
ऐसा माना जाता है कि जब इस तरह के आउटफिट पहनकर वर्कआउट किया जाता है तो यह अधिक आरामदायक हो सकता है। स्पोर्ट्स ब्रा ना पहनने से एक्सरसाइज करते हुए पीठ और गर्दन की मांसपेशियों पर दबाव पड़ सकता है, जिससे चोट लग सकती है। इतना ही नहीं, दौड़ते समय या हाई इंटेसिटी वर्कआउट करते हुए एक स्पोर्ट्स ब्रा आपके ऊपरी शरीर पर तनाव को कम करने में मदद कर सकती है और एक अच्छे पोश्चर को बनाए रखने में मदद कर सकती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत तरह की स्पोर्ट्स ब्रा और जिम वियर पहनने से आप बीमार पड़ सकते हैं। इसके कारण आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
दर्द की समस्या
यूं तो स्पोर्ट्स ब्रा वर्कआउट के दौरान आपकी ब्रेस्ट को अतिरिक्त सपोर्ट प्रदान करती हैं। वहीं, जिम वियर पसीना सोखने में मदद करते हैं, जिससे आप अधिक कंफर्टेबल फील करते हैं। लेकिन अगर इसे पूरे दिन पहना जाता है तो इससे दर्द की समस्या हो सकती है। अमूमन स्पोर्ट्स ब्रा बहुत टाइट होती हैं, और यह पीठ की मसल्स को कमजोर करने, कंधे में दर्द पैदा करने और आपके पोश्चर को खराब कर सकती है। हमेशा याद रखें कि ऐसा कुछ पहनना अच्छा नहीं है जो पूरे दिन बहुत तंग हो।
हो सकती है स्किन प्रॉब्लम्स
अगर पूरा दिन जिम वियर या स्पोर्ट्स ब्रा को पहनती हैं तो इससे आपकी स्किन को भी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। दरअसल, जब बहुत अधिक कंप्रेसिव गारमेंट को हटाया नहीं जाता है, तो उससे कुछ जलन हो सकती है। कुछ लोगों को इससे फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है। इसलिए, वर्कआउट के बाद भी जिम वियर पहनना बिल्कुल भी समझदारी नहीं है।
हो सकती हैं अन्य समस्याएं
लंबे समय तक स्पोर्ट्स ब्रा और जिम वियर पहनने के सिर्फ इतने ही नुकसान नहीं है। इस तरह के कपड़े आपकी स्किन पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं और कुछ अध्ययनों का दावा है कि अतिरिक्त दबाव कैंसर से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, एक अन्य टेस्ट में स्पोर्ट्स ब्रा, लेगिंग और अन्य जिमवियर में जहरीले रसायन बीपीए को बहुत उच्च स्तर पर पाया गया। बीपीए जिसे बिस्फेनॉल ए भी कहा जाता है, अस्थमा से लेकर हृदय रोग और मोटापा जैसी कई समस्याओं की वजह बन सकता है।
क्या करें
यह सच है कि स्पोर्ट्स ब्रा व अन्य जिम वियर से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखते हैं तो इससे आप इन समस्याओं से बच सकते हैं। मसलन-
• स्पोर्ट्स ब्रा व अन्य जिम वियर को पूरा दिन ना पहनें। इसके केवल वर्कआउट के दौरान ही पहनना चाहिए। जब आपका वर्कआउट कंप्लीट हो जाए तो इन जिम वियर को उतार दें।
• किसी भी तरह की स्किन प्रॉब्लम, इरिटेशन व जलन से बचने के लिए वर्कआउट के बाद शॉवर लें। साथ ही, अपने वर्कआउट क्लॉथ्स को भी क्लीन करना ना भूलें।
• हमेशा किसी अच्छे ब्रांड के स्पोर्ट्स ब्रा और जिम वियर को ही खरीदें। हाई क्वालिटी के कारण स्किन को होने वाली परेशानियों की संभावना काफी कम हो जाती है।
• हमेशा सुनिश्चित करें कि वर्कआउट के कपड़े पसीने को सोखने वाले हों। इस प्रकार के कपड़े वर्कआउट करते समय आपको ठंडा और आरामदायक रखने में मदद करता है।
• स्पोर्ट्स ब्रा और जिम वियर को हमेशा अपने साइज के अनुसार ही खरीदें। बहुत अधिक तंग जिम वियर को पहनने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











