Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Rajvir Jawanda कौन हैं? जिनका हुआ भयानक एक्सीडेंट, मौत से लड़ रहे सिंगर को आया कार्डियक अरेस्ट, जानें वजह
Who Is Rajvir Jawanda: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चमकते सितारे राजवीर जवांदा (Rajvir Jawanda) का भयानक रोड एक्सीडेंट हो गया है जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। हादसा इतना खतरनाक था कि सिंगर अब वेंटिलेटर पर हैं, वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। एक्सीडेंट बीते दिन शनिवार, 27 सितंबर को हुआ जब वो अपनी बाइक से बद्दी से शिमला जा रहे थे। गायक को तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। हालांकि अभी सिंगर की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनके फैंस ये खबर सुन सदमे में हैं।
सभी राजवीर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। आइए जानते हैं राजवीर जवंदा के बारे में डिटेल से और उन्हें चोट कहां-कहां लगी ये भी।

कौन हैं राजवीर जवांदा?
राजवीर जवांदा पंजाबी सिंगिंग इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर हैं जिनका जन्म लुधियाना में हुआ था। उन्हें 'काली जवंदे दी' गाने से रातों रात इतना फेम मिला कि हर घर में पहचाने जाने लगे। राजवीर मल्टी टैलेंटेड व्यक्ति हैं, वो न सिर्फ सिंगर हैं बल्कि राइटर और एक्टर भी हैं। एक इंटरव्यू में राजवीर ने बताया था कि उन्हें सिंगर बनने की प्रेरणा गुरदास मान के गाने सुन मिली। राजवीर के हिट गानों की बात करें तो 'लैंडलॉर्ड', 'मुकाबला', 'सरनेम', 'पटियाला शाही पग' जैसे गाने इस लिस्ट में आते हैं।
एक्सीडेंट के बाद आया हार्ट अटैक
राजवीर का एक्सीडेंट इतना भयानक था कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। उन्हें आनन-फानन में फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बयान जारी करते हुए बताया कि उन्हें सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं और रीढ़ की हड्डी में भी बहुत चोट आई है। रिपोर्ट के अनुसार, राजवीर को वेंटिलेटर पर ले जाते वक्त ह भी आ कार्डियक अरेस्ट गया। अभी तक डॉक्टरों की ओर से कोई भी अच्छी खबर सुनने को नहीं मिली है।
अब कैसी है तबीयत
हालांकि राजवीर जवांदा को सिर पर और रीढ़ की हड्डी में बहुत चोट आई है। मगर उनके करीबियों का कहना है कि डॉक्टर कह रहे हैं कि राजवीर रिकवरी कर रहा है और सब कुछ ऊपर वाले के हाथ में है। सिंगर के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर लोगों से भी ऐसा करने की प्रार्थना कर रहे हैं।
क्यों आता है कार्डियक अरेस्ट?
हार्ट अटैक (Heart Attack) - दिल की धमनियों में ब्लॉकेज।
हार्ट रिदम समस्या (Arrhythmia) - दिल की धड़कन असामान्य होना।
दिल की संरचनात्मक बीमारियां - जन्मजात या उम्र से जुड़ी समस्याएं।
इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस - पोटैशियम, कैल्शियम या मैग्नीशियम का असंतुलन।
गंभीर चोट या एक्सीडेंट - ब्लीडिंग, शॉक या इलेक्ट्रिकल चोट।
अत्यधिक स्ट्रेस या शारीरिक मेहनत - दिल पर अचानक दबाव पड़ना।
अन्य कारण - गंभीर इंफेक्शन, ड्रग ओवरडोज, दम घुटना।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











