Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Real Vs Fake Sugar: नकली चीनी खाने से बिगड़ सकती हैं तबीयत, जानें कैसे करे असली और नकली में फर्क
How to Identify Real Sugar : इन दिनों बाजार में खूब मिलावटी चीनी बिकने लगी है। मिलावटखोर चीनी प्लास्टिक के टुकड़े और शुगर पाउडर में चॉक और यूरिया पाउडर की मिलावट करके बेचते हैं। जागरुकता की कमी के चलते हम लोग इन मिलावट वाली नकली चीनी का सेवन भी कर रहे हैं। मिलावटी शुगर पाउडर हो या चीनी। आपके शरीर में पहुंचकर आपको बीमार बना सकता है।
अगर आप भी बाजार से चीनी खरीदने जा रहे हैं, तो आपको असली और नकली चीनी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जान लेना चाहिए, जिनकी मदद से आप नकली चीनी खाने से बच सकते हैं।
आज हम आपको ऐसे ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली और नकली चीनी में पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं -

सूंघकर पता करे
ज्यादात्तर मिलावट करने वाले लोग चीनी में यूरिया मिला देते हैं। आप सूंघकर पकड़ सकते हैं। थोड़ी-सी चीनी को हथेलियों के बीच रगड़ें और फिर हथेलियों को सूंघें। अगर वह मिलावटी चीनी है, तो उससे अमोनिया की गंध आना शुरु हो जाएगी।
पानी में मिलाकर देखें
इसके अलावा एक तरीका और भी है कि थोड़ी चीनी सी को पानी
में मिलाएं और फिर सूंघें। इससे भी अमोनिया की गंध आएगी। इसके अलावा शुगर पाउडर में भी अमोनिया का पता लगाने के लिए ये ही ट्रिक अपनाएं।
वॉशिंग पाउडर की मिलावट पकड़ने की ट्रिक
वहीं चॉक की मिलावट पता करने के लिए शुगर पाउडर को एक गिलास पानी में डालकर घोल दीजिए। इसके बाद 10 मिनट बाद छोड़ दीजीए। अगर इसमें चॉक पाउडर होगा तो वह पानी में बैठ जाएगा। इसमें हल्का सा छाग भी आपको नजर आएगा। तब तुरंत समझ जाइए कि इसमें वॉशिंग पाउडर मिला हुआ है।
छानकर देखें शुगर
कुछ लोग चीनी में प्लास्टिक के कणों को भी मिलाकर बेचते हैं। ये पता करने के लिए कि कहीं चीनी में प्लास्टिक तो नहीं, इसके लिए एक गिलास में चीनी और पानी को मिक्स कर दें। इनको अच्छे से मिक्स करने के 5 मिनट बाद इसको छान लें। अगर चीनी में प्लास्टिक के कण मौजूद हुए तो छानने के बाद आपको तुरंत दिख जाएंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











