Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
बेबी ऑयल इस्तेमाल करने से चेहरे को हो सकती है ये 5 समस्याएं, जानें साइडइफेक्ट
क्या आप भी बेबी स्किन की चाह रखती है और इसलिए बेबी ऑयल का इस्तेमाल करती हैं? तो आपको जानकर हैरानी होगी कि बेबी ऑयल का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद नहीं बल्कि घाटे का सौदा साबित हो सकता है। कई लड़कियां तो बेबी ऑयल को मेकअप रिमूवर के तौर पर भी इस्तेमाल करती हैं।
दरअसल बेबी ऑइल में मिनरल ऑयल के साथ-साथ नारियल तेल, विटामिन ए, विटामिन ई, जोजोबा तेल, एलोवेरा और शहद जैसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स मौजूद होते हैं। जो स्किन पर मॉइश्चर को लॉक कर उसे कोमल और मखमली बनाता है। बल्कि इसे लगाने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। लेकिन कई बार बेबी ऑइल का इस्तेमाल कई स्किन समस्याओं का कारण भी बन सकता है। यहां हम आपको बताएंगे कि बेबी ऑइल लगाने से आपकी स्किन पर किस तरह के साइड इफेक्ट नजर आ सकते है।

ऑयली स्किन वालों की बढ़ सकती है समस्या
बेबी ऑयल के इस्तेमाल से चेहरा ऑयली नजर आ सकती है, बल्कि कुछ लोगों में ऑयली स्किन की समस्या हो सकती है। वहीं जिन लोगों की स्किन पहले से ही ऑयली है, उन्हें बेबी ऑयल का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। खासकर गर्मी के मौसम में बेबी ऑयल का ज्यादा इस्तेमाल ना ही करें तो अच्छा है। क्यूंकि इससे आपका चेहरा स्टीकी और ग्रीसी नजर आ सकता है। हालांकि, फिर भी अगर आप गर्मियों में बेबी ऑयल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे लगाने के बाद चेहरे पर मसाज करना ना भूलें। इसके बाद गर्म टॉवल से स्टीम लें। ऐसा करने से आपको ये फायदा होगा कि आपकी स्किन ऑयली नजर नहीं आएगी।
एक्ने की परेशानी
वैसे तो सभी बेबी स्किन पोर्स को क्लॉग नहीं करते हैं। लेकिन जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ऑयली होती है या जिन लोगों को अक्सर एक्ने की समस्या होती है, उनके लिए बेबी ऑयल का इस्तेमाल नुकसानदेह साबित हो सकता है। क्यूंकि बेबी ऑयल में मौजूद मिनरल ऑयल आपके स्किन पोर्स को क्लॉग कर सकता है। इससे एक्ने की समस्या हो सकती है।
हो सकते है एलर्जिक रिएक्शन
सेंसिटिव स्किन पर बेबी ऑयल अप्लाई करने से एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। इससे स्किन पर रैशेज के अलावा, रेडनेस या खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए एक्सपर्ट सेंसिटिव स्किन वालों को बेबी ऑयल को स्किन पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट करने की सलाह देते है।

सनबर्न का रहता है खतरा
बेबी ऑयल के इस्तेमाल से सनबर्न होने का खतरा बढ़ जाता है। क्यूंकि ऐसा माना जाता है कि ये ऑयल यूवी किरणों को अट्रेक्ट करता है। ये सेल डैमेज की संभावना को ब़ढ़ाता है। बल्कि कई रिसर्च में तो ये भी दावा किया गया है कि बेबी ऑयल के इस्तेमाल से स्किन कैंसर की संभावना भी बढ़ सकती है। हालांकि, इस सच्चाई का पता लगाने के लिए रिसर्च अभी भी जारी है। लेकिन समझदारी इसी में है कि अपनी स्किन को सुरक्षित रखने के लिए धूप में निकलने से पहले उस पर बेबी ऑयल ना लगाए।
इस तरह इस्तेमाल करें बेबी ऑयल
सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि बेबी ऑयल का इस्तेमाल सुबह नहीं बल्कि रात के समय करें। और कभी भी बेबी ऑयल लगाकर बाहर न निकलें। दरअसल, रात के समय स्किन रिपेयरिंग मोड में होती है। इस समय बेबी ऑयल अप्लाई करने से स्किन को एक्सट्रा नरिश्मेंट मिलता है। बेबी ऑयल लगाने से पहले अपने चेहरे को फेस वॉश से जरूर धोए। ताकि आपके चेहरे पर दिनभर की जमा धूल-मिट्टी और गंदगी दूर हो जाए। फिर चेहरे को टॉवल से पोछ लें और इसके बाद चेहरे पर बेबी ऑयल लगाएं। बेबी ऑयल लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज जरूर करें। अगली सुबह उठकर आप चेहरे को धो लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











