Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
आम खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक पीना चाहिए या नहीं, जानें यहां सच्चाई
सावधान आम खाने के बाद...
अभी हाल में कुछ यात्री चंडीगढ़ घूमने गए थे। चंडीगढ़ में उन्होंने आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक पी लिया जिसके कारण वे तुरंत बेहोश हो गए इन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया डॉक्टरों ने बताया कि आम खाने के बाद कोई भी कोल्ड ड्रिंक्स या सॉफ्ट ड्रिंक्स नहीं लेनी चाहिए आम का सिट्रिक एसिड और कार्बनिक एसिड मिलकर जहर बनाता है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है । इसे अपने प्रिय जनो में भेजिए जिससे उनका स्वस्थ ठीक रहे।
इन दिनों में इस न्यूज के साथ एक लंबा-चौड़ा मैसेज भी व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा हैं कि कृपया आम खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक न पिएं। आइए जानते हैं ये वायरल मैसेज कितना सही है? क्या सच में आम खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक नहीं पीना चाहिए।

कोल्ड ड्रिंक्स साइट्रिक एसिड और कार्बोनेटेड से बना होता है
इसमें वायरल मैसेज में दावा किया गया है कि डॉक्टरों ने आम खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक या कोई भी ठंडा पेय न पीने की सलाह दी है। आम में मौजूद साइट्रिक एसिड कोल्ड ड्रिंक्स में मौजूद कार्बोनिक एसिड के साथ मिलकर आपके पेट में ज़हर बनाता है। आइए जानते हैं कि ये कितना सही है?
फल खाने के साथ क्या करना चाहिए क्या नहीं?
इंटरनेट पर मौजूद कई विशेषज्ञों की राय अनुसार आपको फल खाने के दौरान या तुरंत बाद कुछ भी ठंडा या एसिडिक नहीं पीना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ भी वातित पीने से शरीर को भोजन पचाने में थोड़ी समस्या होती है। जब आप कुछ खाते हैं तो शरीर का पाचन तंत्र प्राकृतिक रुप से काम करना शुरू करता हैं, लेकिन जब आप वात दोष उत्पन्न करने वाला कार्बोनेटेड ड्रिंक जैसा कुछ पीते हैं, तो आप अपने पेट में एक एयर पॉकेट बना लेते हैं, जिससे पाचन तंत्र में बहुत सारी अवांछित हवा चली जाती है, जिससे भोजन को अच्छी तरह से पचाना मुश्किल हो जाता है।
आम खाने के बाद क्या सच में
जहां तक आमों का संबंध है, पोषण विशेषज्ञ ने कहा कि एक ऐसी घटना हो सकती है जहां आप कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं। लेकिन यह हर बार जरूरी नहीं कि सभी के लिए सच हो, फिर भी फल खाने के बाद हमें कुछ भी फिजी खाने से बचना चाहिए। ताकि पेट की किसी भी समस्या से बचा जा सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











