Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Health Tips: दही में चीनी डालकर खाना फायदेमंद है या नमक ? जानिए आयुर्वेद का जवाब
भारत में दही को काफी शौक से खाया जाता है, कोई खाने के साथ खाता है, तो कोई लस्सी बनाकर पीता है। छाछ के सभी शौकीन है। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि घर में खाने के लिए कुछ समझ में नहीं आता तो दही-रोटी खा लेते हैं तो दही में चीनी मिलाकर बड़े शौक से लोग खाते हैं। लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि दही के साथ चीनी ज्यादा फायदेमंद है या फिर नमक मिलाकर दही खाना अच्छा होता है? आइए इसका जवााब आर्युवेद में देखते हैं-

क्या दही में नमक डालकर खाना चाहिए?
आयुर्वेद के अनुसार, दही अम्लीय होता है, इसके अधिक सेवन से पेट में एसिड ज्यादा बनता है, जिससे कफ की समस्या हो सकती है, साथ ही पित्त की परेशानी भी सामने आ सकती है। लेकिन वात को कम करता है। वहीं अगर आपने दही खाते वक्त नमक मिलाते हैं तो इससे पित्त व कफ की समस्या बढ़ जाती है, जो अच्छे बैक्टीरिया को मार देता है। इसलिए दही में नमक का यूज ना करने में भलाई मानी जाती है। दही में नमक के इनटेक से हाइपरटेंशन, स्ट्रोक, डिमेंशिया की प्रॉबलम बढ़ सकती है।
कौन लोग दही में नमक मिलाकर खा सकते हैं ?
वहीं किसी को एसिडिटी की प्रॉबलम है तो वो दही में नमक मिलाकर खा सकते हैं। लेकिन नमक का इनटेक ज्यादा ना हो। डायबिटीज के मरीज भी दही में एक चुटकी नमक मिलाकर खा सकते हैं।

कौन लोग दही में चीनी मिलाकर खा सकते हैं ?
आयुर्वेद कहता है कि अगर आप दही में चीनी मिलाकर खाते हैं तो इससे शरीर में ग्लूकोज बढ़ जाता है, जो बॉडी में एनर्जी को बढ़ाता है। गर्मियों में दही के साथ चीनी मिलाकर खाने से व्यक्ति पूरे दिन हाईड्रेट रहता है। पाचन से जुड़ी समस्याओं से आराम मिलता है। आयुर्वेद कहता है कि अगर आपको दही के साथ मिश्री, चीनी, घी शहद मिलाकर खाते हैं तो कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। पित्त, कफ और वात काबू में रहता है।

किस तरह को लोगों को दही में चीनी डालकर नहीं खाना चाहिए?
दही में चीनी डालने से भी कुछ नुकसान होते हैं। जिस शख्स का वजन बढ़ रहा है या फिर जो लोग बढ़ते बढ़न को लेकर डाइट पर हैं उनको दही के साथ चीनी लेने में परहेज करना चाहिए। वहीं डायबिटीज के मरीजों को भी दही के साथ चीनी नहीं लेने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











