Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
घर से बाहर निकलने से पहले दही-चीनी खाना शुभ क्यों माना जाता है, आयुर्वेद में बताएं है 6 फायदे
Curd with Sugar Benefits: अक्सर हमने बचपन से बड़े-बुज़ुर्गों को कहते सुनते हैं कि घर से बाहर निकलते समय दही-चीनी खाकर निकलना शुभ होता है। चाहे परीक्षा देने जाना हो या फिर इंटरव्यू देने या विदेश निकलना हो। इन कामों के लिए दही-शक्कर खाकर ही घर से बाहर निकलने दिया जाता है।
क्या वाकई दही-चीनी खाकर घर से निकलने से शुभता आने लगती है और हर विघ्न दूर हो जाता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है पर वर्षों पुरानी भारतीय संस्कृति की इस प्रथा के पीछे वैज्ञानिक आधार है। आइए जानते हैं यहां।

दही-चीनी पोषक तत्व
दही में पानी, प्रोटीन, वसा, खनिज, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी होता है, वहीं चीनी में कैलोरी,
कार्ब्स और ग्लूकोज मौजूद होता है।
ये है मान्यता?
दही और शक्कर दोनों ही सफ़ेद रंग के होते हैं और दोनों का संबंध चंद्रमा से है। चंद्रमा हमारे मन को नियंत्रित करता है। दही और शक्कर खाने से हमारे मन को ठंडक मिलती है और इससे हमारा पाचनतंत्र शांत रहता है। इसीलिए दही और शक्कर खाकर घर से निकलने को शुभ माना जाता है।

आयुर्वेद में दही चीनी का महत्व
आयुर्वेद के अनुसार, दही अपनी प्रकृति के कारण 'कफ-वर्धक' के रूप में जाना जाता है। इसे शक्कर/चीनी के साथ मिलाकर गर्मियों में शरीर को ठंडा और शांत रखने के लिए खाने की सलाह दी जाती है। यह मिश्रण शरीर में तनाव को कम करने और थकान को दूर करने में भी मदद करता है, इसका एक साथ सेवन करने से याददाश्त और एकाग्रता में भी सुधार होता है।
शरीर को देता है एनर्जी दही-शक्कर
दही में चीनी मिलाने से वह ग्लूकोज का एक काम करता है जिससे तुरंत ऊर्जा मिलती है। घर से निकलते वक्त इसलिए भी दही खाने की सलाह दी जाती है, ताकि व्यक्ति अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचा रहे और काम पर पूरा ध्यान लगा सके।
ये भी है फायदे
- गर्मी के मौसम में घर से निकलने से पहले थोड़ी-सी शक्कर खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती।
- दही खाने के और भी कई फायदे हैं जैसे- इससे हड्डियां मजबूत होती हैं। पेट से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होती।
- दही में शक्कर मिली हो तो ये इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। ये एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण आहार देने का।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











