Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Sawan Food Rules: सावन में सिर्फ मांस-मछली नहीं, इन चीजों से भी करें परहेज, जानें क्या खाएं और क्या नहीं?
What to eat and avoid during Sawan : सावन का महीना हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना गया है। यह भगवान शिव को समर्पित होता है, जिसमें श्रद्धालु व्रत, पूजा और उपवास के जरिए भक्ति करते हैं। 2025 में सावन 11 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त तक चलेगा। यह केवल धार्मिक आस्था का नहीं, बल्कि आत्म-संयम और सात्विक जीवनशैली अपनाने का समय होता है। इस पवित्र महीने में खानपान को लेकर विशेष नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन भक्तों के लिए लाभकारी माना जाता है।
सावन में तामसिक और भारी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। सात्विक, हल्का और सुपाच्य भोजन करने से शरीर स्वस्थ रहता है, पाचन तंत्र मजबूत होता है और मानसिक शांति बनी रहती है।
धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ आयुर्वेद और विज्ञान भी इन परंपराओं को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उचित मानते हैं, आइए जानते हैं कि इस महीने क्या खा सकते हैं और क्या नहीं?

सावन में क्या नहीं खाना चाहिए?
तामसिक भोजन (मांस, मछली, अंडा)
सावन में मांसाहारी भोजन पूरी तरह वर्जित होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह प्रजनन का समय होता है, ऐसे में मछलियों व अन्य जीवों की हत्या करना पाप माना गया है।
लहसुन और प्याज
इन दोनों को तामसिक भोजन माना गया है और इनकी तासीर गर्म होती है। सावन में सात्विक भोजन का पालन करते हुए लहसुन-प्याज से परहेज करना चाहिए।
हरी पत्तेदार सब्जियां
बारिश के मौसम में पत्तेदार सब्जियों में कीड़े और बैक्टीरिया लगने का खतरा रहता है, जिससे पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
बैंगन
सावन में बैंगन का सेवन अशुभ माना गया है। मान्यता है कि इस मौसम में बैंगन में कीड़े लगने की संभावना अधिक होती है।
दही और उससे बनी चीजें (जैसे कढ़ी)
दही ठंडी तासीर वाला होता है और सावन में इसका सेवन बलगम, पाचन और त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ा सकता है। कढ़ी जैसी चीजें भी इससे बचनी चाहिए।
मसूर, उड़द, अरहर और चना दाल
ये दालें पचने में भारी होती हैं। सावन में हल्का, सुपाच्य भोजन करने की सलाह दी जाती है।
खट्टे फल
संतरा, मौसमी, नींबू, चकोतरा जैसे खट्टे फल बारिश में संक्रमण का खतरा बढ़ा सकते हैं, इसलिए इनसे परहेज करें।
नमक और मसाले
साधारण नमक और गरम मसाले जैसे लाल मिर्च, गरम मसाला आदि का सेवन कम करें। इनकी जगह सेंधा नमक का प्रयोग करें।
शराब, तंबाकू और सिगरेट
ये सभी तामसिक और हानिकारक चीजें हैं, जो शरीर और मन को दूषित करती हैं। सावन में इनसे पूरी तरह बचना चाहिए।
सावन में क्या खाना चाहिए?
- सात्विक और हल्का भोजन जैसे खिचड़ी, साबूदाना, हलवा आदि।
- लौकी, कद्दू, अरबी जैसी सब्जियां जो सुपाच्य होती हैं।
- ड्राई फ्रूट्स, जैसे काजू, बादाम और अखरोट शरीर को ऊर्जा और इम्युनिटी प्रदान करते हैं।
- नारियल पानी, नींबू पानी, स्मूदी जैसी तरल चीजें, लेकिन खट्टे फल सीमित मात्रा में लें।
- सेंधा नमक, खासकर व्रत में इसका प्रयोग करना शुभ और पाचन के लिए सही माना जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











