Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Sawan Somwar Vrat: सावन सोमवार के व्रत में कैसा होना चाहिए खानपान, जानें क्या खाएं क्या नहीं?
sawan somwar vart me kya khaye or kya nhi : सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई से शुरू हो गया है। इस पावन दिन पर भगवान शिव के भक्त श्रद्धापूर्वक उपवास रखते हैं। कोई फलाहारी व्रत करता है, कोई निर्जला रहता है, तो कुछ लोग शाम को अन्न ग्रहण कर व्रत का पारण करते हैं। लेकिन व्रत करते समय कई बार लोग खाने-पीने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे उनका व्रत अनजाने में टूट सकता है।
इस बार सावन में पूरे 4 सोमवार पड़ रहे हैं, ऐसे में व्रत रखने वालों को खानपान से जुड़ी सावधानियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। व्रत में क्या खाएं और किन चीज़ों से परहेज करें, यह जानना जरूरी है ताकि व्रत का संकल्प और पुण्य दोनों बरकरार रहे। यहां हम बता रहे हैं व्रत के दौरान की जाने वाली आम गलतियों और सही खानपान के बारे में-

क्या खाएं सावन सोमवार व्रत में?
व्रत में क्या खाएं?
1. उबला हुआ आलू
आलू व्रत में खाया जा सकता है, लेकिन इसे सेंधा नमक के साथ उबालकर ही खाएं। एक दिन में एक बार ही सेवन करें।
2. फल
सेब, केला, पपीता, अनार जैसे फल उपवास के लिए उत्तम माने जाते हैं। फलाहार से शरीर को ऊर्जा मिलती है।
3. साबूदाना
साबूदाना खिचड़ी या खीर व्रत में खाई जा सकती है। यह हल्की और पचने में आसान होती है।
4. छाछ
एक गिलास छाछ में भुना जीरा मिलाकर पीने से पाचन सही रहता है। इसे दिन में कभी भी पी सकते हैं।
5. पेठा
पेठा एक फल है, इसलिए इसका सेवन व्रत में किया जा सकता है। यह शरीर को ठंडक देता है।
6. हर्बल चाय
रात को सोने से पहले सौंफ और अजवाइन की हर्बल चाय पीने से गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग में राहत मिलती है।
व्रत में क्या न खाएं?
1. सादा नमक
व्रत में केवल सेंधा नमक का प्रयोग करें। आयोडीन युक्त सामान्य नमक व्रत को खंडित कर सकता है।
2. गेहूं का आटा
आटे से बनी रोटी या पूड़ी व्रत में नहीं खानी चाहिए। यह अन्न के रूप में माना जाता है।
3. मसालेदार भोजन
मिर्च-मसालों से बना खाना व्रत में नहीं खाना चाहिए। यह तामसिक भोजन की श्रेणी में आता है।
4. बेसन
बेसन भी अन्न में आता है, इसलिए इससे बनी चीज़ें जैसे पकौड़े, चिला वगैरह से परहेज करें।
5. प्याज और लहसुन
व्रत में प्याज और लहसुन पूरी तरह वर्जित होते हैं। ये तामसिक तत्व हैं और व्रत की शुद्धता को भंग कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











