Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
चिकनगुनिया से रिकवर होने के लिए सामंथा रुथ प्रभु जिम में बहा रहीं हैं पसीना, जानें ऐसा करना कितना सही?
सामंथा रुथप्रभु ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर फैंस को जानकारी दी कि वे चिकनगुनिया से पीड़ित हैं। उन्होंने जिम में वर्कआउट करते हुए अपनी एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह अपनी हालत के बावजूद इंटेंस एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ सामंथा ने लिखा, "चिकनगुनिया से रिकवर करना कितना फन है। जॉइंट पेन और सब कुछ।" एक्ट्रेस ने अपनी स्थिति में भी हार न मानने का संदेश दिया।
सामंथा रुथप्रभु हाल ही में अपनी हेल्थ कंडीशन को लेकर चर्चा में रही हैं। 2022 में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें मायोसाइटिस नाम की रेयर ऑटो-इम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर की मसल्स कमजोर होती हैं, और चलने-खड़े होने में कठिनाई होती है।

चिकनगुनिया क्या है?
चिकनगुनिया एक वायरल बीमारी है जो मच्छरों के माध्यम से फैलती है और इसके लक्षणों में तेज बुखार, जोड़ों में सूजन और दर्द, शरीर में कमजोरी आदि शामिल होते हैं। इस बीमारी से ठीक होने के दौरान वर्कआउट करने के बारे में कई सवाल उठते हैं, खासकर जब किसी व्यक्ति को जोड़ो में दर्द और कमजोरी का सामना करना पड़ता है।
चिकनगुनिया के लक्षण
चिकनगुनिया के लक्षण आमतौर पर बीमारी के संक्रमण के 3-7 दिन बाद दिखाई देते हैं। इसके प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं:
- चिकनगुनिया में अचानक तेज बुखार आता है, जो 2-3 दिन तक रह सकता है।
- जोड़ों में दर्द, सूजन और ऐंठन महसूस होती है, खासकर हाथों, पैरों, घुटनों और कंधों में।
- मरीज को शारीरिक कमजोरी महसूस होती है और उसे थकान होती है।
- बुखार के साथ सिरदर्द भी आम है।
- चिकनगुनिया में मांसपेशियों में दर्द और अकड़न हो सकती है।
- शरीर पर लाल रैशेज दिखाई दे सकते हैं, जो अधिकतर छाती, पीठ और बाहों पर होते हैं।
- कुछ मामलों में मिचली और उल्टी भी हो सकती है।
- आंखों में जलन या लालिमा भी महसूस हो सकती है।
- कुछ लोगों को रक्तदाब में गिरावट महसूस हो सकती है।
चिकनगुनिया से रिकवरी के बाद भी रहते हैं ये लक्षण
चिकनगुनिया से रिकवरी की प्रक्रिया में शरीर को आराम और पर्याप्त पोषण की आवश्यकता होती है। इस दौरान जिम या भारी शारीरिक व्यायाम करना कुछ हद तक जोखिमपूर्ण हो सकता है, क्योंकि शरीर पहले से ही कमजोर होता है और जोड़ो में सूजन और दर्द हो सकता है। इसके बावजूद, हल्का वर्कआउट, जैसे कि स्ट्रेचिंग या लो-इंटेंसिटी कार्डियो, रिकवरी में मदद कर सकता है, बशर्ते कि यह डॉक्टर की सलाह के साथ किया जाए।
चिकनगुनिया से ठीक होने के बाद वर्कआउट कर सकते हैं?
सामंथा रुथप्रभु की तरह, जो अपने सोशल मीडिया पर अपनी चिकनगुनिया से रिकवरी के दौरान जिम में वर्कआउट करती नजर आईं, यह दिखाता है कि यदि किसी की तबियत ठीक हो और डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही आप हल्के वर्कआउट से शारीरिक स्थिति में सुधार हो सकता है। हालांकि, यह बेहद जरूरी है कि रिकवरी के पहले चरण में शरीर को आराम दिया जाए और अधिक शारीरिक गतिविधि से बचा जाए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











