Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
लिवर डिटॉक्स की जगह सेहत बिगाड़ सकता हैं सामंथा रुथ की बताई Dandelion Tea, एक्सपर्ट ने बताए साइडइफेक्ट
Samantha Ruth Prabhu Trolled For Liver Detoxing Dandelion Tea : सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने एक लिवर डिटॉक्स को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद एक्ट्रेस पर 33.2 मिलियन फॉलोअर्स को गुमराह करने का आरोप लगा है। इसके बाद से ही एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा हैं।
दरअसल, सामंथा ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है उसमें एक्ट्रेस लिवर डिटॉक्स करने के लिए डेंडिलियन रूट्स से बनी चाय का इस्तेमाल करने को कह रही हैं। अब इसी वीडियो पर एक मेडिकल एक्सपर्ट का रिएक्शन सामने आया हैं, उन्होंने गलत जानकार फैलाने की बात कहते हुए इस पॉडकास्ट पर सवाल उठाए हैं।

आइए जानते हैं क्या हैं पूरा मामला और सामंथा के इस डिटॉक्स ड्रिंक के बारे में एक्सपर्ट का क्या है कहना?
ये है पूरा मामला
एक्ट्रेस ने यूट्यूब चैनल के लिए बनाए इस पॉडकास्ट में एक मेडिकल एक्सपर्ट अलकेश के साथ हेल्थ और डिटॉक्स के तरीकों पर बात करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियों में एक्सपर्ट ने बताया है कि लिवर डिटॉक्स के लिए डेंडिलियन रूट्स कितना सुरक्षित है। इसी पोस्ट पर 'द लिवर डॉक' नामक हैंडल से जवाब दिया गया है और इसमें एक्सपर्ट ने बताया है कि कैसे एक्ट्रेस अपने करोड़ों फॉलोअर्स को गुमराह कर रही हैं।
गलत जानकारी देने का लगाया आरोप
सामांथा का ये पॉडकास्ट सामने आने के बाद 'द लिवर डॉक' ने इसे शेयर करते हुए जवाब दिया है, 'ये सामंथा रूथ प्रभु, एक मूवी स्टार हैं जो लिवर को डिटॉक्स करने के बारे में 33 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स को भ्रामक जानकारी दे रही हैं। इनके पॉडकास्ट में एक अशिक्षित और अनजान हेल्थ वेलनेस कोच को भी शामिल किया गया हैं, जिसे इस बात का अंदाजा भी नहीं है कि यह हर्ब इंसानों के शरीर कैसे काम करता है?
सामंथा ने इस वीडियो में लिवर डिटॉक्स के लिए डेंडिलियन की चाय पीने की सिफारिश की है। साथ ही यह भी बताया है कि इस डिटॉक्स ड्रिंक को पीने से चाय और कॉफी को पीने की तलब कम होती है। वहीं 'द लिवर डॉक' ने अपने पोस्ट में इंसानों और जानवरों पर हुए शोध का हवाला देते हुए बताया है कि किस तरह के डेंडेलियन का इस्तेमाल करना सही है। वहीं शहरी और दूसरे कई जगहों पर उगने वाले डेंडेलियन जहरीले होते हैं। कई बार लोगों इसकी पहचान नहीं कर पाते हैं। ऐसे में गलत और जहरीले डेंडेलियन का सेवन करने से सेहत बिगड़ सकती है। इस पोस्ट में एक्सपर्ट ने डेंडेलियन से जुड़ी सही जानकारियों वाले रिसर्च का लिंक भी शेयर किया हैं।
यहां देखें पूरा पोस्ट
डेंडिलियन का उपयोग करने के नुकसान
डेंडिलियन को हिंदी में सिंहपर्णी के नाम से भी जाना जाता है। बिना जानकारी के डैंडेलियन के सेवन से कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे-
- कई रिसर्च में यह बात साबित हो चुकी हैं कि सेंसेटिव लोगों को इसके सेवन से एलर्जी हो सकती है। सिंहपर्णी का सेवन करने से मुंह और गले में खुजली की समस्या हो सकती है।
- डेंडिलियन में इंसुलिन कम करने की क्षमता होती है, इसलिए अगर कोई मधुमेह की दवा का सेवन करता है, तो उसे डैंडेलियन का सेवन करने से पहले डॉक्टरी सलाह लें।
- डेंडिलियन का सेवन करने से डायरिया व गैस की परेशानी की समस्या भी हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











