Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
न बादाम, न काजू, सिर्फ इस एक मामूली चीज से बनाए सुपर एनर्जेटिक नाश्ता, सद्गुरु ने खुद बताई रेसिपी
Sadhguru's healthy Groundnut Smoothie Recipe : सुबह की पहली खुराक यानी नाश्ता अगर हेल्दी हो तो पूरा दिन बॉडी स्वस्थ और एनर्जेटिक रहती हैं। कई एक्सपर्ट इस बारे में बता चुके हैं कि सुबह का नाश्ता न सिर्फ शरीर के लिए एनर्जी का सोर्स होता है बल्कि ये आपके शरीर को भी कई बीमारियों से बचाता भी है। कुछ लोग हमेशा अपने ब्रेकफास्ट को लेकर बहुत ही कॉन्शियस होते है। खासकर डायबिटीज की समस्या से परेशान लोग। यही एक वजह है कि स्वास्थ्य के प्रति सचेत लोग नाश्ते में ऐसे फूड खाते है जो शरीर को बीमारियों से बचाकर एनर्जेटिक रखें।
वहीं आध्यात्मिक और मोटिवेशनल स्पीकर सद्गुरु हमेशा हेल्दी खाने की वकालत करते हैं। कुछ दिनों पहले सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक ब्रेकफास्ट रेसिपी शेयर की थी। उन्होंने इसे बनाने का तरीका और इसे खाने के फायदे भी बताए थे।

सिर्फ 2 मिनट में तैयार होने वाला ये नाश्ता आपके मॉर्निंग मील का अहम हिस्सा बन सकता है। आइए जानते हैं रेसिपी-
सद्गुरु ने शेयर की रेसिपी
सद्गुरु ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इस हाई न्यूट्रिशिन नाश्ते की रेसिपी शेयर की है। इससे बनाने में सिर्फ 3 चीजों की आवश्यकता हैं।
- मुठ्ठीभर मूंगफली के दाने
- कोई से भी सीजनल फल
- शहद
कैसे बनाएं
मूंगफली को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इसे छानकर और साफ पानी से धोकर पीस लें। इसके साथ केला या सेब या कोई भी सीजनल फ्रूट इसमें मिक्स कर लें। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं। लीजिए तैयार है आपकी पीनट स्मूदी। आप इसे अपनी मर्जी के हिसाब से पतला या गाढ़ा कर सकते हैं।
इस स्मूदी को पीने के फायदे
- इस ड्रिंक में मौजूद मैक्रोन्यूट्रिएंट्स, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट बॉडी को एनर्जी और संतुष्टि देता है।
- इसे पीने से बॉडी हाइड्रेड रहती है और मेटाबॉलिज्म को तेज कर पाचन भी दुरस्त रहता है।
- डायबिटीज के मरीज भी इसे पी सकते हैं।
भिगी हुई मूंगफली खाने के फायदे
- मूंगफली में भरपूर मात्रा आयरन होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा बना रहता है। यह आपको कई हार्ट की बीमारियों से बचाता है।
- मूंगफली प्लांट बेस्ड प्रोटीन है जिसका सेवन करने से शरीर को आयरन, प्रोटीन के अलावा विटामिन-बी, कॉम्प्लेक्स, नियाचिन, रिबोफ्लेविन, थियामिन और पेंटोथेनिक एसिड मिलते हैं।
- भिगी हुई मूंगफली खाने से आपके पेट में गैस और एसिडिटी की तकलीफ भी नहीं होती है।
- इसके अलावा ये आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।
- भिगी हुई मूंगफली के सेवन से रक्त में शकर्रा का स्तर भी स्थिर रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











