Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Sadabahar Leaves Benefits: डायबिटीज से कैंसर तक, सदाबहार की पत्तियों के 5 चमत्कारी फायदे, जानें कैसे खाएं?
Sadbhar Leaves Benefits: घर और पार्क में एक छोटा सा गुलाबी, बैंगनी या सफेद रंग का फूल खिला हुआ दिखाई देता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सदाबहार (Periwinkle) के फूल की ये देखने में जितना छोटा है उतना ही ज्यादा गुणकारी भी है। इसे हिंदी में सदाबहार, और अंग्रेजी में Madagascar Periwinkle कहा जाता है। देखने में बेहद साधारण दिखने वाला यह पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है।
सदियों से आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता रहा है - चाहे वो डायबिटीज हो, ब्लड प्रेशर, कैंसर, या स्किन प्रॉब्लम्स। ये एक फूल कई बीमारियों का इलाज है। इस फूल के पौधे की पत्तियां भी गुणकारी होती हैं। आज हम आपको सदाबहार के फूल की पत्तियों के 5 चमत्कारी फायदे बताने जा रहे हैं। इन गुणों को जानने के बाद आप भी कहेंगे ये तो 'असली हर्बल हीरो है प्लांट है'।

1. डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार
सदाबहार की पत्तियों में ऐसे प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। डायबिटिज के मरीजों के लिए ये बहुत लाभकारी पौधा है। रोज सुबह 2-3 साफ पत्तियां धोकर खाली पेट चबाएं या उबालकर काढ़ा बनाएं।
2. कैंसर से लड़ने की ताकत
सदाबहार के पौधे में मौजूद विन्क्रिस्टाइन और विनब्लास्टाइन गुण कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी में काम आते हैं। अल्कलॉइड्स का इस्तेमाल कैंसर की दवाओं में किया जाता है। ये सेल ग्रोथ को रोकते हैं और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार यह खासकर ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) और हॉजकिन्स लिम्फोमा जैसे कैंसर के लिए असरदार माना गया है। इस फूल के पत्तों को सुबह खाली पेट चबाकर खाना चाहिए।

3. हाई ब्लड प्रेशर में राहत
सदाबहार की पत्तियों से तैयार काढ़ा ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और हाई बीपी को कम करने में मदद करता है। यह नसों को शांत करता है और हार्ट के लिए भी फायदेमंद है। नियमित सेवन से कार्डियो हेल्थ में सुधार हो सकता है।
4. स्किन इंफेक्शन और घाव भरने में असरदार
सदाबहार की पत्तियों का पेस्ट या अर्क स्किन पर लगाने से फंगल इन्फेक्शन, फोड़े-फुंसी, और जलन जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा को साफ और हेल्दी रखते हैं।
5. डाइजेशन को बेहतर बनाता है
सदाबहार की पत्तियों से बना काढ़ा पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है, गैस, अपच और एसिडिटी में राहत देता है। यह पेट को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। खाने के बाद एक कप हल्का काढ़ा लेने से पेट फूलना और भारीपन कम होता है।
सदाबहार केे पत्तों के सेवन से पहले ये जान लें
- सदाबहार की पत्तियां औषधीय जरूर हैं, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में और विशेषज्ञ की सलाह से ही करें।
- गर्भवती महिलाएं या जो लोग नियमित दवाएं लेते हैं, वे बिना डॉक्टरी सलाह इसे न लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











