Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Sachin Tendulkar Birthday: 51 में भी फिट और हैंडसम लगते हैं सचिन तेंडुलकर, ये है उनकी फिटनेस का सीक्रेट
Sachin Tendulkar Birthday : सचिन तेंदुलकर, जिन्हें 'गॉड ऑफ क्रिकेट' के नाम से जाना जाता है, आज भी अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य के लिए एक आदर्श बने हुए हैं। भले ही वह 51 वर्ष के हो गए हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और जीवनशैली में कोई कमी नहीं आई है। सचिन तेंदुलकर का जीवन, उनकी क्रिकेट की तरह ही अनुशासन और समर्पण से भरा हुआ है। आइए जानते हैं, सचिन तेंदुलकर अपनी एवरग्रीन फिटनेस के लिए क्या करते हैं।

सचिन की डाइट और फिटनेस रूटीन
सचिन तेंदुलकर का वजन लगभग 60 किलो है और उनकी हाइट 5 फीट 5 इंच है। वह रोजाना करीब 2800-3000 कैलोरी का सेवन करते हैं। उनका डाइट प्लान संतुलित होता है, जिसमें 40% कार्बोहाइड्रेट, 30% हेल्दी फैट, और 30% प्रोटीन होता है। उनका आहार शाकाहारी और हेल्दी होता है, जिसमें दलिया, दूध, फल, सलाद, दही, मट्ठा, चपाती, किशमिश, नट्स और बीज शामिल होते हैं। इसके अलावा, वह जापानी, भारतीय, मलेशियाई और थाई खाना भी पसंद करते हैं।
सचिन को खाने में पसंद हैं ये चीजें
हालाँकि सचिन को खाने का बहुत शौक है, लेकिन वह कुछ चीजें नहीं खाते। वह मसालेदार खाना पसंद नहीं करते, और खासतौर पर स्टीम्ड फिश, दाल और स्टीम चावल खाते हैं। इसके अलावा, सचिन मिठा भी कम ही खाते हैं। हालांकि, वह खाने के बाद आइस्क्रीम का आनंद लेते हैं, लेकिन वह भी फल और नट्स से बनी होती है।
सचिन की लाइफस्टाइल आदतें
सचिन तेंदुलकर ने अपनी लाइफस्टाइल को हमेशा संतुलित और मेंटेन रखा है। वह कभी भी लेट नाइट पार्टी नहीं करते और अपनी नींद का ख्याल रखते हैं। वह सुबह जल्दी उठकर योग और एक्सरसाइज करते हैं। सचिन जिम में काफी समय बिताते हैं और अपनी फिटनेस पर विशेष ध्यान देते हैं।
सचिन तेंदुलकर का खाना भी हल्का और स्वस्थ होता है। वह दोपहर के भोजन में तीन रोटी खाते हैं और अपने डिनर को भी हल्का रखते हैं। उनकी इन आदतों से यह साबित होता है कि एक स्वस्थ जीवनशैली ही सफलता की कुंजी है।
सचिन की यह फिटनेस रूटीन और डाइटिंग हमें यह सिखाती है कि यदि आप सही आहार और नियमित व्यायाम का पालन करते हैं, तो उम्र चाहे जो भी हो, आप हमेशा फिट और सक्रिय रह सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











