Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Chaitra Navratri 2023: व्रत में आखिर क्यों खाई जाती है साबूदाना की खिचड़ी, जानिए इसके हेल्थ बेनिफिट्स
नवरात्रि हो या फिर कोई और उपवास साबूदाना व्रत के लिए एक हेल्दी और टेस्टी खाद्य पदार्थ है। साबूदाना में उच्च मात्रा में कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है, यह ऊर्जा का भी एक बड़ा स्रोत है। इतना ही नहीं कई लोग बिना व्रत के भी साबूदाना को अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
कई लोग वजन घटाने के लिए, तो कुछ लोग वजन बढ़ाने के लिए इसे खाना पसंद करते हैं। इस साबुदाना से खिचड़ी जैसा स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किया जा सकता है, जिसमें साबूदाना, आलू, चीनी और मूंगफली शामिल होता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए साबूदाना खाने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स लेकर आए हैं, जिसके बाद आप भी अपनी डाइट में इस सुपर फूड को जरूर शामिल करेंगे।

साबूदाना खाने के हेल्थ बेनिफिट्स
1. ग्लुटेन फ्री
साबुदाना में ग्लूटेन नहीं होता है, इस कारण भी ये आपके हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। ग्लूटेन अनाज में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है। ग्लूटेन फ्री खाद्य पदार्थ खाने से वजन बढ़ाने, एनर्जी लेवल बढ़ाने, पेट की सूजन को दूर करने और जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
2. एनर्जी बूस्टर
साबुदाना एक हाई कैलोरी और हाई कार्ब वाला भोजन है जिसके कारण ये एक एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है। साबूदाना खाने से आपको कम थकान महसूस होती है। दिन भर के काम-काज और एक्सरसाइज के लिए यह आपके जरूरी ऊर्जा देने में मदद करता है।
3. ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल
साबूदाना पोटेशियम से भरपूर होता है जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
4. हड्डियों को बनाए मजबूत
साबुदाना कैल्शियम का भी एक अच्छा स्रोत है जो हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। कैल्शियम खाने से ऑस्टियोपोरोसिस के विकास की संभावना कम हो सकती है।
5. पाचन में सुधार
साबूदाना आहार फाइबर से भरपूर होता है जो बेहतर पाचन में मदद करता है। साबूदाना पाचन संबंधी समस्याओं जैसे पेट फूलना, कब्ज और अपच में मदद कर सकता है।
6. वजन बढ़ने में मददगार
अगर आप वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं तो साबूदाना आपके लिए अच्छा विकल्प है। साबूदाना स्वस्थ वजन बढ़ाने के लिए एक आदर्श खाद्य पदार्थ माना जाता है। साबूदाना कार्ब्स में उच्च है, लेकिन फेट में कम है, जिससे यह वजन बढ़ाने के लिए एक हेल्दी ऑप्शन बन सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











