Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Real vs. Fake: नकली मसालों में पके खाने से स्वाद की जगह मिल सकता है कैंसर, ऐसे करें पहचान
How to Check If Spices Are Authentic : इन दिनों नकली और मिलावटी मसाले बिकने की खबरों ने आम लोगों के मन को आशंकित कर दिया है कि कहीं वो जिस मसाले का इस्तेमाल कर रहे हैं वो कहीं मिलावटी तो नहीं? खाने को ज्यादा जायकेदार बनाने के लिए मसालों की खूब डिमांड बढ़ी है। कुछ लोग मुनाफे के चक्कर में मिलावटी मसाले बेचते हैं।
मिलावटी मसालों का सेवन करने से गंभीर रोग हो सकते हैं उनमें से एक हैं कैंसर। जहां FSSAI (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया) इन दिनों देशभर के मसालों की क्वॉलिटी की परख कर रहा हैं तो हाल ही में दिल्ली में एक ऐसे गैंग का भांडाफोड़ हुआ है, जो नकली मसाला बनाने का काम करते थे। पुलिस ने इनके पास से 10 टन मसाले की खेप बरामद की है।

ऐसे में आम जनता ये बात जानना चाहती हैं कि असली और नकली या मिलावटी मसाले में कैसे अंतर पहचानें? आइए जानते हैं पता करने के कुछ ट्रिक्स।
असली मसाले की पहचान करने के मामूली टिप्स
सु्गंध
असली मसालों की सुगंध बहुत तीखी होती है और कुछ समय बाद इनमें से यह सुगंध आनी कम हो जाती है। लेकिन नकली मसाले लंबे समय खुशबू देते हैं क्योंकि इनमें केमिकल की मिलावट की होती है।
पानी से पता करें
आजकल लोग घर के बने मसालों की जगह बाजार में रेडीमेड मसालों के पैकेट का इस्तेमाल करते हैं। नकली मसालों का पाउडर बनाने में लकड़ी का बुरादा, चॉक और ईंट के बुरादे जैसी कई चीजें मिलाई जाती हैं। इस मिलावट को पकड़ने के लिए आप मसाले को पानी में मिक्स करें, अगर मसाले आसानी से पानी में घुलने लगे, तो समझ लें यह असली है। नकली मसाले पानी में नहीं घुलते हैं वो गांठों का रुप ले लेते हैं।
रंग से पहचाने
असली और नकली मसालों का फर्क पता करना है तो इनके रंगों को ध्यान से देखें। असली मसालों का रंग और स्वाद आमतौर पर कम गहरा होता है, लेकिन नकली मसालों को रंग देने के लिए रंग का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी वजह से उसका असली स्वरुप ही बदल जाता है। जैसे मिर्च लाल की जगह आपको हल्की ऑरेंज में नजरआएगी।
पैकेजिंग
नकली मसालों की पैकेजिंग में आपको कई गलतियां नजर आ जाएगी साथ ही इसमें लिखे डिटेल और एक्सपायरी डेट से जुड़ी कई गफलत आप आसानी से पकड़ सकते हैं। असली मसालों को खरीदने से पहले उसके पैकेजिंग को ध्यान से देखें और निर्माता का पता और लाइसेंस नंबर भी जांचें।
इन बातों की बरते सावधानियां
- हमेशा सस्ते और खुले मसाले खरीदने से बचे क्योंकि ये मिलावटी हो सकते हैं।
- कोशिश करें कि घर पर ही मसाले तैयार करें।
- अगर आपको थोड़ा सा भी शक है कि आपने नकली मसाले खरीदे हैं तो आप दुकानदार की शिकायत भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.fssai.gov.in/ ) पर जाकर शिकायत दर्ज करानी होगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











