Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
रणबीर कपूर को है Nasal Septum नाम की खतरनाक बीमारी ? जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव के तरीके
Birthday Special: रणबीर कपूर बॉलीवुड के वो स्टार हैं जिन्होंने चॉकलेटी लवर बॉय से लेकर विलेन के किरदार तक हर किसी में अपनी छाप छोड़ी है। रणबीर की रगों में एक्टिंग है, अब वो तो होना ही है क्योंकि पूरा खानदान एक्टिंग से जो ताल्लुक रखता है। आज हम बॉलीवुड के चहेते अभिनेता रणबीर कपूर की जिंदगी की एक अनसुनी कहानी जानेंगे। अक्सर उनकी एक्टिंग और स्टाइल की तारीफ़ होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर नेजल डेविएटेड सेप्टम (Nasal Septum Deviation) जैसी समस्या से जूझ रहे हैं?
यह नाक की हड्डी में होने वाली समस्या न सिर्फ उनकी सांस लेने की क्षमता को प्रभावित करती थी, बल्कि उनके स्वास्थ्य और नींद पर भी असर डालती थी। कुछ लोगों को जो उनके फैंस हैं उन्हें रणबीर कपूर की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने की इच्छा है। तो चलिए फिर अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर, हम आपको इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के तरीके विस्तार से बताने जा रहे हैं जिससे वो जूझ रहे हैं।

रणबीर कपूर की फैमिली ट्री
आज रणबीर कपूर का जन्मदिन है तो इस खास मौके पर सबसे पहले उनके फैमिली ट्री के बारे में जान लेते हैं। रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर थे जो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपनी फिल्मों की वजह से वो हमेशा के लिए अमर हो गए हैं। मां नीतू कपूर ने भी अपने एक्टिंग करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और अब वो अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। बहन ऋद्धिमा कपूर पेशे से ज्वेलरी डिजाइनर हैं और उनकी शादी हो चुकी है। रणबीर कपूर ने बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस आलिया भट्ट से शादी की है और अब वो बेटी राहा के पेरेंट्स बन चुके हैं।
नेजल डेविएटेड सेप्टम क्या है?
रणबीर कपूर के बारे में बताया जाता है कि उन्हें बचपन से ही एक बीमारी है जिसे नेजल डेविएटेड सेप्टम कहा जाता है। हालांकि अब रणबीर इस बीमारी से ज्यादा परेशान नहीं हैं, लेकिन आपने नोट किया होगा कि वो बहुत जल्दी-जल्दी बोलते हैं और खाते हैं। ये उसी बीमारी की वजह से हैं। दरअसल, नाक के बीच में एक पतली हड्डी होती है जिसे सेप्टम (Septum) कहते हैं। अगर यह हड्डी सीधी न होकर टेढ़ी हो जाए, तो इसे Deviated Nasal Septum (DNS) कहते हैं। यह समस्या बहुत आम है और हल्के मामलों में ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाती, लेकिन गंभीर होने पर सांस लेने में कठिनाई, साइनस की समस्याएं और नींद की परेशानी पैदा कर सकती है।
नेजल डेविएटेड सेप्टम के कारण (Causes)
जन्मजात - कुछ लोगों में यह समस्या जन्म से ही होती है।
चोट या दुर्घटना - नाक पर चोट लगने से हड्डी टेढ़ी हो सकती है।
बचपन में नाक का असमान विकास - हड्डी और कार्टिलेज का असंतुलित बढ़ना।
नेजल डेविएटेड सेप्टम के लक्षण (Symptoms)
नाक का बार-बार बंद होना या जाम होना
सांस लेने में कठिनाई, खासकर एक तरफ की नाक से
बार-बार साइनस इन्फेक्शन या सर्दी-जुकाम
खर्राटे या नींद में बाधा
सिरदर्द और चेहरे में दबाव
नाक से खून आना या सूखापन
नेजल डेविएटेड सेप्टम से बचाव और इलाज (Prevention & Treatment)
स्टीम इनहेलेशन (भाप लेना)
सलाइन नेजल स्प्रे/ड्रॉप्स
एलर्जी और धूल-मिट्टी से बचाव
सोते समय सिर ऊंचा रखना
नेजल डेविएटेड सेप्टम का मेडिकल इलाज
दवाइयां: डी-कंजेस्टेंट्स, एंटीहिस्टामिन्स, नेजल स्टेरॉइड
सर्जरी (Septoplasty): जब दिक़्क़तें गंभीर हों, तो नाक की हड्डी को सीधा करने के लिए यह सबसे स्थायी और सुरक्षित तरीका है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











