Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Rakul Preet Singh के साथ डेडलिफ्ट के दौरान हुआ हादसा! बिना बेल्ट के 80 किलो उठाने से लगी चोट, न करें ये गलती
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपनी हेल्थ और फिटनेस की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को 80 किलो डेडलिफ्ट करने के दौरान बिना बेल्ट के चोट लग गई। इस हादसे के बाद उनके फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो गए थे। हालांकि, रकुल ने जल्द ही फैंस को राहत देने वाला हेल्थ अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि उनकी हालत अब स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल इस वजह से पिछले कुछ दिनों से बेड रेस्ट पर हैं और स्थिति बहुत गंभीर हो गई है। यह मामला 5 अक्टूबर का बताया जा रहा है जब रकुल बेल्ट पहने बिना 80 किलोग्राम का डेडलिफ्ट किया, जिसके वजह से अचानक उनकी पीठ में ऐंठन और तेज दर्द होने लगा था। इस वजह से उनकी पीठ की L4, L5 और S1 के पास की नसों पर ज्यादा दबाव आ गया था जिसकी वजह से उनका ब्लड प्रेशर डाउन हो गया था।

यह सब बिना बेल्ट पहने हैवी वर्कआउट करने की वजह से हुआ। आइए जानते हैं कि डेड लिफ्ट करते हुए समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि आप चोट से बच सकें और इसका सही लाभ उठा सकें।
सही फॉर्म और पोजीशन
डेडलिफ्ट करते समय सबसे महत्वपूर्ण बात है कि आपकी पीठ सीधी रहे। पीठ झुकाने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव बढ़ सकता है और चोट का जोखिम रहता है। शुरुआत में हिप्स को पीछे की तरफ ले जाएं और पैरों से वजन उठाएं, न कि पीठ से। कंधे पीछे खींचकर और छाती बाहर की ओर रखते हुए डेडलिफ्ट करें, ताकि आपका बैलेंस सही बना रहे।
सही वजन चुनें
हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार वजन चुनें। भारी वजन उठाने से पहले सही फॉर्म में महारत हासिल करें। बहुत ज्यादा वजन उठाने से चोट का खतरा रहता है।
सुरक्षा उपकरण का उपयोग
वेटलिफ्टिंग बेल्ट: अगर आप भारी वजन उठा रहे हैं, तो कमर की सुरक्षा के लिए वेटलिफ्टिंग बेल्ट का उपयोग करें। इससे आपकी रीढ़ को समर्थन मिलेगा और चोट का खतरा कम होगा।
वेटलिफ्टिंग शूज़: सही जूते पहनना जरूरी है, ताकि आपका फुटवर्क और बैलेंस सही बना रहे।
वार्म-अप और स्ट्रेचिंग
डेडलिफ्ट से पहले अच्छी तरह से वार्म-अप और स्ट्रेचिंग करें। यह आपकी मांसपेशियों को लचीला बनाएगा और चोट के जोखिम को कम करेगा।
सांस लेने की तकनीक
डेडलिफ्ट करते समय सही तरीके से सांस लें। वजन उठाते समय सांस को अंदर खींचें और वजन नीचे रखते समय बाहर छोड़ें। इससे आपको स्टेबिलिटी मिलेगी और आपकी मांसपेशियों को सही ऑक्सीजन सप्लाई होगी।
ग्रिप की मजबूती
सही ग्रिप का होना जरूरी है। आप या तो ओवरहैंड ग्रिप या मिक्स्ड ग्रिप (एक हाथ ओवरहैंड और एक अंडरहैंड) का उपयोग कर सकते हैं, जिससे वजन संतुलित तरीके से उठ सके।
स्ट्रेन न लें
कभी भी अपने शरीर को ज़्यादा तनाव में न डालें। अगर आप थके हुए हैं या आपकी मांसपेशियों में दर्द है, तो डेडलिफ्ट न करें।
कोच या ट्रेनर की सलाह लें
शुरुआती दौर में या अगर आप भारी वजन उठा रहे हैं, तो किसी अनुभवी कोच या ट्रेनर की देखरेख में डेडलिफ्ट करें, ताकि आपकी तकनीक सही रहे और आप चोट से बच सकें। इन बुनियादी सावधानियों का पालन करने से आप डेडलिफ्ट को सुरक्षित तरीके से कर पाएंगे और इसका रिजल्ट भी अच्छा मिलेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











