Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों से सावधान: बिगड़ सकती है तबीयत, ऐसे करें असली-नकली में पहचान
How To Identify Adulterated Sweets : इस साल 19 अगस्त को पूरे देश भर में रक्षाबंधन मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के दिन बहनें भाइयों को राखी बांधती है और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई ताउम्र बहनों की रक्षा करने का वचन लेते हैं। राखी बांधने के बाद बहनें भाइयों को मिठाई खिलाती हैं। इस त्यौहार पर मिठाइयों की खूब खपत होती है और इसीलिए कई मिठाई विक्रेता मुनाफा कमाने के चक्कर में मिठाइयों में मिलावट कर देते हैं।
अगर आप भी रक्षाबंधन के दिन मिठाई खरीदने जा रहे हैं तो मिलावटी मिठाई से सावधान रहिए क्योंकि इसे खाने से सेहत बिगड़ सकती है, पेट में इंफेक्शन हो सकता है और फूड पॉयजनिंग जैसी बीमारियां भी हो सकती है।

नाखून या हथेली से रगड़ ले
जब भी आप मिठाई खरीदें तो मिठाई का छोटा सा टुकड़ा लें और उसे नाखून पर या हथेली पर थोड़ा सा रगड़कर देखें। अगर उसमें से घी की खुशबू आती है तो समझिए मिठाई असली है। वहीं उसमें से अगर अलग सी गंध आती है तो समझ लीजिए मिठाई में मिलावट की गई है।
आयोडिन टिंचर से पता करें
पीला आयोडिन टिंचर मिलाने पर मावे का रंग पीला होने की बजाय काला हो तो समझ लें कि मावा नकली है।
मिठाई को दबाकर देखें
त्योहारों में मिलावटी पनीर भी बेचा जाता है। ऐसे में जब भी आप पनीर लें तो उसकी भी पहचान कर लें। दरअसल, पनीर का एक छोटा सा टुकड़ा लेकर उसे मसलकर देखें। अगर पनीर टूटकर बिखर गया, तो पनीर नकली है। नकली पनीर में स्कीम्ड मिल्क पाउडर मिला होता है। इससे वो ज्यादा दबाव सहन नहीं कर पाता और टूटने लगता है।
चखकर पता करें
आप चाहें तो मावा खाकर भी असली-नकली में अंतर कर सकते हैं, अगर मावे में चिपचिपाहट महसूस हो रही है तो समझ लीजिए कि वो खराब हो चुका है। असली मावा खाने पर कच्चे दूध सा स्वाद आता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











