Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
पेरेंट्स ध्यान दें! लुधियाना में एक्सपायर्ड चॉकलेट खाने से हुई बच्ची की मौत, खाते ही हुई खून की उल्टियां
Punjab toddler dies after eating expired chocolates: कुछ दिनों पहले ही पंजाब के पटियाला शहर में खराब केक खाने से 10 साल की लड़की की मौत हो गई थी। अब इसी से मिलता जुलता एक मामला सामने आया है। जहां लुधियाना में एक्सपायरी चॉकलेट खाने से एक डेढ़ साल की बच्ची की तबीयत फूड पॉइजनिंग से बिगड़ गई। लड़की के परिवार के अनुसार, चॉकलेट खाने के बाद लड़की को खून की उल्टी होने लगी।
इसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मेडिकल जांच में भी सामने आया है कि बच्ची की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है।

एक्सपायर्ड चॉकलेट बनी मौत की वजह
जानकारी के मुताबिक एक्सपायर्ड चॉकलेट का पहला टुकड़ा खाते ही बच्ची के मुंह से खून और उल्टी आने लगी थी। बच्ची के परिजनों के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उस स्टोर पर जाकर खाद्य पदार्थों के सैंपल इकठ्ठा किए गए, जहां से बच्ची के लिए चॉकलेट खरीदी गई थी। जिसमें पाया गया कि स्टोर पर एक्सपायर्ड फूड प्रॉडक्ट बेचे जा रहे हैं।
वहीं डॉक्टर की मानें तो एक्सपायर्ड चॉकलेट से बच्ची फूड पॉइजनिंग का शिकार बन गई।
क्या चॉकलेट भी एक्सपायर्ड होती है?
हर खाने पीने की चीज एक समय के बाद एक्सापयर्ड हो जाती है। इसलिए चॉकलेट या अन्य फूड आइटम्स खरीदने से पहले एक्सपायरी डेट जरुर चेक करें। इसके अलावा कुछ चीजों पर ध्यान देकर एक्सापयरी चॉकलेअ खाने से बच सकते हैं।
जब चॉकलेट एक्सपायर हो जाती है तो स्वाद में बदलाव आ जाता है। खराब चॉकलेट में से ऐसी गंध आती है, जैसी दूध में खट्टापन आने पर आती है इसमें इस्तेमाल किया गया मक्खन कोको से अलग होने लगता है। जिसका मतलब है कि आपकी चॉकलेट में बैक्टीरिया का प्रवेश हो चुका है।
चॉकलेट को कब तक करना चाहिए स्टोर?
हर चॉकलेट को स्टोर करने का समय अलग-अलग होता हे। जैसे-डार्क चॉकलेट को रूम टेम्प्रेचर पर दो साल तक स्टोर किया जा सकता है, जबकि वाइट चॉकलेट को 6 माह तक स्टोर किया जा सकता है। ज्यादा देर तक गर्म जगह पर चॉकलेट रखने से खराब हो जाते हैं।
एक्सपायर्ड चॉकलेट खाने से हो सकती है फूड पॉइजनिंग
एक्सपायर्ड चॉकलेट या अन्य किसी भी चीज के सेवन से पेट में तेज दर्द उठने के साथ उल्टी-दस्त जैसी शिकायत हो सकती है। एक नियत तिथि के बाद खाद्य पदार्थ जब खराब होने लगते हैं तो उसमें हानिकारक बैक्टीरिया उत्पन्न होने लगते हैं, जो शरीर में पहुंच आपको फूड पाइजनिंग का शिकार बना सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











