Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Cake Online Tips : केक खाने से हुई 10 साल की बच्ची की मौत, ऑनलाइन केक खरीदते हुए बरतें ये सावधानियां
Safety Tips For Ordering Cake From Online : पंजाब के पटियाला में केक खाने से एक 10 साल की बच्ची की मौत हो गई। इसके अलावा परिवार के 4 सदस्यों की भी तबीयत बिगड़ गई। यह घटना 24 मार्च की बताई जा रही है, जब बच्ची के बर्थडे पर ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था।
केक खाने के तुरंत बाद सबकी तबीयत खराब हो गई और जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान उसकी मुत्यु हो गई। बच्ची की मौत की वजह फूड पॉइजिनिंग बताई जा रही हैं। मृतक बच्ची की छोटी बहन की तबीयत भी बिगड़ गई, लेकिन उल्टी की वजह से कंटैमिनेटेड खाना बाहर निकलने से उसकी जान बच गई।

हमारे हर छोटे से लेकर बड़े सेलिब्रेशन में केक एक बड़ा हिस्सा बन चुका है। केक की डिमांड को देखते हुए जगह-जगह दर्जनों बेकरी खुल गई हैं।
ऑनलाइन फूड ऑर्डर में केक भी भारी डिमांड हैं। कई बार हम केक खरीदते हुए छोटी-छोटी बातों पर गौर करने से चूक जाते हैं, जिसका नुकसान हमारी सेहत को भुगतना पड़ता हैं, लेकिन पटियाला वाला मामला हम सबके लिए एक सबक हैं। आइए जानते हैं ऑनलाइन केक खरीदते हुए हमें किन बातों का ध्यान रखना जरुरी हैं।

ताजा केक ही खरीदे
एक्सपर्ट के अनुसार पुराना केक खाना से फूड पॉइजनिंग की समस्या हो जाती है और लोग बीमार भी पड़ जाते हैं इसलिए हमेशा ताजा केक ही खरीदें। कई ऑनलाइन बेकर्स दो घंटे से 5 पांच घंटे में केक डिलीवरी का ऑप्शन देते हैं तो आप उनसे ही केक ऑर्डर करें।
एगलैस केक खरीदे
ऑनलाइन एगलेस केक ही खरीदें क्योंकि यह केक ज्यादा समय तक चलते हैं और जल्दी खराब नहीं होते। यह मिल्कमेड व जेल से बनाए जाते हैं। वहीं अंडों से बना केक जल्दी पुराना हो जाता है।
सूंघकर पता करें
केक खरीदते समय हमेशा उसे सूंघकर ही खरीदना चाहिए या ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो अनपैक करने के बाद जरुर सूंघे। अगर बदबू आए तो तुरंत कस्टमर केयर पर शिकायत करे ओर केक को रिर्टन कर दें।
केक को अच्छे से चैक करे
कई बार पुराने केक पर पानी की बूंदे जम जाती है जिसकी वजह से उनमें फंगस और कई हानिकारक बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं, जो सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए ऑनलाइन केक खरीदने के बाद एक बार बारीकी से जरुर चैक करें।
टेस्ट करके देखें
ऑनलाइन खरीदे केक को दूसरों को सर्व करने से पहले खुद थोड़ा सा चखकर जरुर देखें। अगर केक पुराना होगा तो इसमें खट्टास आ जाएगी। इससे आपको पता चल जाएगा कि ऑर्डर किया केक खाने लायक है या भी नहीं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











