Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
प्रोटीन पाउडर ज्यादा लेने से हो सकती हैं कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए प्रोटीन पाउडर के नुकसान
यह बात तो सभी जानते हैं कि आजकल वर्कआउट करने के बाद बहुत से लोग प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, खासकर मसल्स बिल्ड करने के लिए, पर कभी किसी ने सोचा है क्या प्रोटीन पाउडर लेना अच्छी चीज हैं? शायद आप में से बहुत से लोग नहीं जानते होंगे प्रोटीन पाउडर में चीनी, कैलोरी और अन्य जहरीले रसायन मिक्स हो सकते हैं।
तो चलिए आज हम आपको बताते हैं प्रोटीन पाउडर क्या होता है?, प्रोटीन इस्तेमाल करने के तरीके, प्रोटीन पाउडर के फायदे और प्रोटीन पाउडर खाने के साइड इफेक्ट्स से जुड़ी कुछ बातें।नीचे प्रोटीन के फायदे और नुकसान से जुड़ें कुछ सवाल दिए गए हैं जो आपकी मदद करेंगे प्रोटीन से जुड़ी अधिक जानकारी हासिल करने में।

प्रोटीन पाउडर पीने से क्या लाभ होता है?
अगर आप मांसपेशियों को बिल्ड करना चाहते हैं तो नियमित एक्सपर्ट्स की सलाह से प्रोटीन पिएं-
* प्रोटीन पाउडर पीने से मेटाबॉलिज्म मज़बूत होता है
* वजन बढ़ाने में मदद करता है
* इंसुलिन लेवल नियंत्रित करने में मदद करता है
* मुहासों की समस्या से छुटकारा दिलाता है
* कोलेस्ट्रॉल लेवे बैलेंस करता है
* अस्थमा की परेशानी में कारगर
प्रोटीन पाउडर खाने के नुक्सान
अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करने से बढ़ सकता है इंसुलिन लेवल इसलिए प्रोटीन की सही मात्रा का ध्यान रखें
* किडनी को नुकसान
* प्रोटीन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में किसी प्रकार की बीमारी या एलर्जी को बढ़ा सकता है
* सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन न करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है
* ब्लड में एसिड की मात्रा हाई हो सकती है
* कई बार मुंहासों की समस्या
* मोटापा बढ़ा सकता है
प्रोटीन पाउडर खाने से क्या होता है?
प्रोटीन पाउडर खाने से मांसपेशिया बिल्ड होने के साथ-साथ यह इम्युनिटी बढ़ाने का काम करता है। वही कुछ एक्सपर्ट्स की माने तो रेगुलर प्रोटीन का सेवन क्षतिग्रस्त कोशिकाओं और ऊतकों की रिपेयर करता है और ऊर्जा स्रोत के रूप में कार्य करता है।
खाली पेट प्रोटीन पाउडर पीने से क्या होता है?
अगर आप सुबह खाली पेट व्हे प्रोटीन का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे आपकी किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में किडनी की पथरी होने का डर बना रहता है। ऐसे में प्रोटीन का सेवन करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह ले लें।
प्रोटीन पाउडर का सेवन कब तक करना चाहिए?
ऐसा कहा जाता है अगर आप रेग्युलर बेसिस पर एक्सरसाइज नहीं करते तो प्रोटीन पाउडर का सेवन करना चाहते हैं तो ऐसे में सुबह के समय इसका सेवन कर सकते हैं। आमतौर पर प्रोटीन पाउडर बॉडी में एनर्जी बनाने का काम करता है।
प्रोटीन पाउडर का उपयोग करने से पहले क्या-क्या पता होना चाहिए?
डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रेगनेंसी में प्रोटीन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए या बच्चे को दूध पिला रही है तो ऐसे में इस प्रोटीन सप्पलीमेंट को लेने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें। कई बार ऐसा भी कहा जाता है अगर आपको कोई बड़ी बीमारी है या आप किसी प्रकार की एलर्जी से ग्रसित हैं तो एक बार प्रोटीन पाउडर लेने से पहले पूरी तरह से अपना बॉडी चेकउप करवा लें। प्रोटीन लेने से पहले इसकी सही मात्रा के बारे में जानना भी जरुरी है।
क्या प्रोटीन पाउडर हानिकारक है?
हाँ अगर अधिक मात्रा में प्रोटीन पाउडर लेते हैं तो किडनी संबंधी बीमारियां, मुहासें और वजन बढ़ने जैसी परेशानियां हो सकती है।
क्या प्रोटीन पाउडर खाने से किडनी खराब होती है?
विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में अत्यधिकम मात्रा में प्रोटीन पाउडर जाने से किडनी पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे यह कहा जा सकता है की प्रोटीन पाउडर खाने से किडनी खराब हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











