Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
सिर्फ इंसान ही नहीं बेजुबानों को बीमार कर रही है जहरीली हवा, एक्सपर्ट ने बताया कैसे रखें इनका ख्याल
दिल्ली की हवा लगातार खराब होती जा रही है, जिससे अब पालतू जानवरों की सेहत भी प्रभावित हो रही है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 को पार कर गया है। प्रदूषण का यह स्तर न केवल इंसानों बल्कि पालतू जानवरों के लिए भी खतरनाक साबित हो रहा है।
बीते दो हफ्तों में पशु चिकित्सकों के पास पालतू जानवरों से जुड़ी समस्याओं के 80 फीसदी अधिक मामले आए हैं। पालतू जानवरों को खासतौर पर सांस लेने में परेशानी हो रही है, जिससे उनके मालिक चिंतित होकर डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं।पेट हॉस्पिटल एंड केयर सेंटर के पशु विशेषज्ञ डॉ. वी.के. गोयल के अनुसार, दिल्ली की खराब हवा के कारण कई पेट मालिक अपने पालतू जानवरों को आसपास के शहरों में रिश्तेदारों के पास भेज रहे हैं। उनके पास ऐसे मामले आ रहे हैं, जहां प्रदूषित हवा की वजह से पालतू जानवरों को अस्थमा और सांस संबंधी समस्याएं हो रही हैं, जिससे उनकी सेहत पर असर पडा है।

उन्होंने मालिकों को प्रदूषण से बचाव के लिए आवश्यक सलाह भी दी। पालतू जानवरों के स्वास्थ्य पर प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव से निपटने के लिए अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है।
बाहर ज्यादा न टहलाएं
डॉ. वी के गोयल ने बढ़ते प्रदूषण के बीच पालतू जानवरों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने कहा कि चाहे आपका पालतू कुत्ता हो, बिल्ली हो, या चिड़िया, सभी को प्रदूषण से बचाने के लिए घर के अंदर ही रखें। पालतू जानवरों को घर के अंदर ही टहलाएं और उनके पास हर समय पानी उपलब्ध रखें, ताकि उन्हें पर्याप्त हाइड्रेशन मिल सके। घर में एयर प्यूरीफायर का उपयोग करें, जिससे प्रदूषित हवा को घर में आने से रोका जा सके।
सांस संबंधी समस्या दिखने पर डॉक्टर को दिखाएं
इसके अलावा, डॉ. वी के गोयल ने कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की सलाह दी। यदि पालतू जानवर बेचैनी महसूस कर रहे हों, तेजी से सांस ले रहे हों, या असामान्य व्यवहार कर रहे हों, तो तुरंत उन्हें डॉक्टर के पास ले जाएं। यह प्रदूषण के कारण सांस लेने में समस्या का संकेत हो सकता है।
प्रदूषण के इस स्तर पर पालतू जानवरों की देखभाल करना बेहद जरूरी है। इन उपायों से न केवल उनकी सेहत को बचाया जा सकता है, बल्कि उन्हें प्रदूषण के घातक प्रभावों से भी सुरक्षित रखा जा सकता है।
मास्क पहनाने की गलती न करें
डॉ.वी के गोयल ने बताया कि इंसानों की तरह कुत्तों या बिल्लियों को मास्क पहनाने की गलती न करें। ऐसा करना उनके लिए असुविधाजनक और खतरनाक हो सकता है क्योंकि यह उनकी प्राकृतिक सांस लेने की प्रक्रिया में बाधा डालता है। पालतू जानवरों के लिए मास्क का उपयोग न केवल अप्रभावी है, बल्कि यह उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











