Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
पीरियड्स में रैसेज की समस्या से हो गई हैं परेशान, गर्मी में रियूजेबल सैनिटरी पैड का करें इस्तेमाल
पीरियड्स के दौरान महिलाएं खुद को स्वच्छ रखने और कंफर्टेबल फील करने के लिए सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करती हैं। सैनिटरी पैड पहनने में सिंपल, कहीं लाने - ले जाने में आसान, सुविधाजनक और बदलने में भी काफी आसान होती हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में इसके इस्तेमाल से कई बार आपरो रैसेज की समस्या हो सकती है, साथ ही जलन, संक्रमण की संभावना भी काफी बढ़ जाती है।
गर्मी के मौसम में सैनिटरी पैड से होने वाली समस्याओं से बचने के लिए आप रियूजेबल सैनिटरी पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़े के पैड पुराने कपड़ों और नॉर्मल पैड से ज्यादा बेहतर विकल्प है, खासकर गर्मी के मौसम में। ऐसे में आइए जानते हैं गर्मी में नॉर्मल सैनिटरी पैड से रियूजेबल सैनिटरी पैड स्वीच करने के क्या फायदे हैं औऱ ये क्यों बेहतर होते हैं।

गर्मी में रियूजेबल सैनिटरी पैड के फायदे ( Benefits of reusable sanitary pads in summer )
1. पसीने को कहें बाय-बाय
गर्मी के मौसम में पीरियड के दौरान ज्यादा पसीना होने के कारण अक्सर रैसेज और जलन जैसी समस्या होने लगती है। कॉटन पैड्स का इस्तेमाल करने से आपको पसीने से बचने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं आप तरोताजा और फ्रेस महसूस करेंगे। कॉटन के पैड पूरी तरह से प्राकृतिक होते हैं इसलिए आपके सारे पसीने को आसानी से सोख लेते हैं।
2. कॉटन पैड ज्यादा आरामदायक
डिस्पोजेबल पैड कपड़े के पैड की तुलना में कम खुला होता है। वो आपके स्किन के साथ चिपका रहता है जिस कारण आपको ज्यादा समस्या होने लगती है। डिस्पोजल पैड के ऊपर वास्तव में प्लास्टिक की एक परत होती है जो आपको असहज कर सकती है। पूरे दिन इसे पहनने से आपको वहां खुजली और जलन भी हो सकती है। हालांकि, कॉटन पैड काफी आरामदायक होते हैं और इनसे संक्रमण फैलने का खतरा भी बहुत कम होता है।
3. केमिकल से छुटकारा
डिस्पोजेबल पैड बनाने के लिए बहुत तरह के केमिकल का उपयोग किया जाता है जो हमारी स्किन के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसके साथ ही इनमें बैक्टीरिया भी विकसित हो जाते हैं जो आपकी योनि के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। जबकि कॉटन के पैड केमिकल फ्री होते हैं। इसे आप धोकर दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











