Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
प्रियंका चोपड़ा विदेश में भी पीती हैं ये देसी ड्रिंक, इम्यूनिटी बूस्ट कर बीमारियों से रखता हैं सेफ
हाल ही में वोग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए वह रोज सुबह सबसे पहले अदरक, हल्दी, नींबू और शहद के साथ गर्म पानी पीती हैं।
यह देसी ड्रिंक उनकी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग रखने के साथ ही एक्ट्रेस को दिनभर एक्टिव रखता हैं और कई बीमारियों से बचाता है। यहीं ही नहीं ये देसी ड्रिंक पीने के बाद उनकी स्किन भी ग्लो करती हैं ओर चेहरे को बेदाग बनाए रखने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं यह ड्रिंक को पीने के कितने फायदे है।

कितना फायदेमंद प्रियंका चोपड़ा का देसी नुस्खा
अदरक
एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है, जो सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। अदरक इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसके अलावा पाचन और ब्लड सर्कुलेशन में मदद करता है, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए बेहतरीन है।
हल्दी
हल्दी में कई औषधीय गुण होते हैं, जिनमें एंटीइन्फ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीट्यूमर, एंटीसेप्टिक, एंटीवायरल, कार्डियोप्रोटेक्टिव (हृदय को स्वस्थ रखने वाला गुण), हेपटोप्रोटेक्टिव (लिवर स्वस्थ रखने वाला गुण) जैसे गुण पाए जाते है जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है।
नींबू
नींबू को एक सुपरफूड माना जाता है जो कई तरह के स्वास्थ्य और कॉस्मेटिक लाभ देता है। नींबू विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने वायरल बीमारियों को दूर रखता है।
शहद
अपने प्राकृतिक रोगाणुरोधी गुणों के साथ ही शहद शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है। शहद मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।
खाली पेट इस देसी ड्रिंक को पीना चाहिए या नहीं?
अदरक, हल्दी, नींबू और शहद के साथ गर्म पानी पीना कितना फायदेमंद है, इसे लेकर ज्यादातर डाइटिशियन का कहना है कि यह इम्यूनिटी बूस्टर का पारंपरिक तरीका है। हेल्दी रहने के लिए दिनचर्या की शुरुआत इससे करने से इम्यूनिटी को सपोर्ट मिलता है। मगर ज्यादा बैक्टीरियल इंफेक्शन होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











