Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
अनार या चुकंदर, शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से
Pomegranate Vs Beetroot: चुकंदर और अनार, दोनों ही हमारी सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माने जाते हैं। इन दोनों में आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। यही वजह है कि अक्सर जिन लोगों में खून की कमी की शिकायत होती है, उन्हें चुकंदर और अनार खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए अनार का सेवन ज्यादा फायदेमंद रहता है या चुकंदर का सेवन? ऐसे में, आज इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए चुकंदर का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है या अनार का -

अनार खाने के फायदे
अनार न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है। इसमें आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाने का मदद करता है। साथ ही, इसमें विटामिन-सी भी मौजूद होता है, जो आयरन के अवशोषण को बढ़ावा देता है, जिससे खून की कमी से बचा जा सकता है। इसके अलावा, अनार का सेवन दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ, ही यह धमनियों में सूजन को रोकता है और यह त्वचा को हेल्दी भी बनाता है। अनार का जूस उन लोगों के लिए भी पीना फायदेमंद माना जाता है, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ज्यादा कमजोर होती है। अनार का जूस पीने से शरीर को इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही, यह ओवरऑल हेल्थ को भी सुधरता है। अनार को सीधे खाया जा सकता है या फिर इसका जूस बनाकर पिया जा सकता है।
चुकंदर खाने के फायदे
चुकंदर भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें आयरन, फोलेट, नाइट्रेट और पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसके सेवन से न सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है, बल्कि ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है और ऑक्सीजन की सप्लाई को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। इसके अलावा, चुकंदर का सेवन करने से रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है, जिससे हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। आप चुकंदर को सलाद के रूप में खा सकते हैं या इसका जूस बनाकर पी सकते हैं।
एनीमिया में कौन सा ज्यादा बेहतर है, चुकंदर या अनार?
अनार और चुकंदर, दोनों ही हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इन दोनों में ही पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के साथ-साथ हार्ट हेल्थ और इम्यूनिटी को मजबूत करना चाहते हैं, तो आपके लिए अनार का जूस पीना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। वहीं, अगर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के साथ-साथ एनर्जी बूस्ट करना चाहते हैं, तो चुकंदर का जूस आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। आप अपने शरीर की जरूर के हिसाब से इन दोनों का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











