Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
आपके मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है पियानो, जानें कैसे

लोग अक्सर अपने माइंड को शांत करने और डायवर्ट करने के लिए गाना सुनना पसंद करते हैं। किसी तो फास्ट और लाउड गाने पसंद होते हैं, तो किसी को रोमांटिक गाने सुनना पसंद होता है। हर किसी के संगीत का एख अलग टेस्ट होता है। जिसे वो अपना मूड ठीक करने के लिए सुनते हैं। इतना तो हम सभी जानते हैं की संगीत हमारे मेंटल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। एक अध्ययन के मुताबिक पियानो जैसा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट सीखने से वास्तव में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से निपटा जा सकता है। इसलिए म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना सीखना और इसे अपने शिक्षा के रूप में ग्रहण करना सभी के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आपको पियानों बजाना नहीं आता, या आप इसे बजाना नहीं चाहते, तो अपने तनाव को दूर करने के लिए भी आप इसे सुन सकते हैं। आइए जानें पियानों हमारे मेंटल हेल्थ पर कैसे असर डालता है।
संगीत मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद
विशेषज्ञों के मुताबिक डोपामाइन जैसे मस्तिष्क संकेतों पर संगीत का लाभकारी प्रभाव पड़ता है। यह आनंद की भावनाओं और ऑक्सीटोसिन से जुड़ा होता है। जिसे लव हार्मोन भी कहा जाता है। इतना ही नहीं संगीत तनाव हार्मोन के स्तर को भी कम करने में मदद करता है।
- संगीत आपके काम या पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में भी मदद करता है। संगीत की कई विधाएं है, बस आपको उनमें से कोई पसंद होना चाहिए। अध्ययनों के मुताबिक शास्त्रीय संगीत सुनने से मन को कॉन्सन्ट्रेट करने में मदद मिलती है। यहां तक की 60 बीट प्रति मिनट की गति वाला संगीत आपके मस्तिष्क की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
- संगीत आपको विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने में भी मदद करता है। कभी-कभी, आपके कुछ कहे बिना सिर्फ आपके गाने की चॉइस सुनकर कोई भी आपके मूड के बारे में बता देगा। संगीत आपके विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का एक अच्छा तरीका है। संगीत अपने उन विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है जो आप किसी से कहने में डर रहे हो।
- संगीत आपके बिगड़े मूड को अच्छा करने में भी मदद करता है। जब आप उदास महसूस कर रहे हों, तो अपने पसंद का संगीत सुनें। यह आपके दिमाग पर प्रभाव डाल सकता है। ये फील-गुड हार्मोन को भी बढ़ावा देने में मदद करता है।
- पियानो, संगीत, स्ट्रिंग इंस्ट्रूमेंट से निकलने वाली शांतिपूर्ण आवाजें अक्सर हमें रिलेक्स फील कराने में मदद करती हैं। शांत संगीत का हम पर भावनात्मक प्रभाव पड़ता है, जो हमारे मूड को बेहतर बनाने और मन को शांत करने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











