Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Skin Peeling Feet : पपड़ीदार और बदसूरत पैरों के पीछे हो सकती है ये बीमारी, ऐसे करें घर पर केयर
Peeling feet: अगर आपके पैर पर पपड़ी जम गई है जिसकी वजह से पांव बदसूरत से नजर आ रहे हैं, तो आपको इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये किसी बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। वैसे पैर पर पपड़ी धूल मिट्टी के कारण भी हो सकता है।
इसके अलाव स्किन की होने वाली समस्या सोरायसिस भी पपड़ीदार पैर होने की वजह हो सकती है। इसके अलावा पानी में पांव ज्यादा देर तक रखने की वजह से भी फंगल इंफेक्शन की वजह से पांव में पपड़ी जम जाती है। ऐसी स्थिति में आपके पैरों की स्किन को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है।
आइए जानते हैं पपड़ीदार पैरों की परेशानी को कैसे दूर करें?

नहाते समय पैरों को ब्रश से करें साफ
अक्सर हम नहाते समय अपने चेहरे और हाथों को अच्छी तरह से रगड़कर साफ करते हैं, लेकिन पैरों की स्किन पर अच्छे से ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में पैर काफी खराब और भद्दे नजर आते है। अगर आप अपने पैरों को साफ रखना चाहते हैं, तो नहाते समय अपने पैरों को भी अच्छी तरह से रगड़ें। कोशिश करें कि पैरों पर ब्रश रगड़ें, इससे एड़ियों की क्लीनिंग अच्छे से होती है।

बाहर जाते समय पहने मोजे
घर से जब भी बाहर जाएं, तो अपने पैरों मोजे जरूर पहनें। दरअसल, पैरों में धूल-मिट्टी की वजह से स्किन पपड़ीदार हो सकती है। ऐसे में अगर आप पैरों की स्किन को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो मोजे जरूर पहनें। वहीं, घर के अंदर भी नंगे पाव न चलें।
सप्ताह में 1 बार करें डीप क्लीनिंग
पैरों की स्किन पर काफी ज्यादा पपड़ी जमा होने लगी है, तो कोशिश करें कि अपने पैरों की सप्ताह में डीप क्लीनिंग करें। इसके लिए गर्म पानी में अपने पैरों को करीब 10 से 15 मिनट तक डुबोकर रखें। इसके बाद इसे ब्रेश से रगड़ लें।
पैरों को पानी में रहने से बचाएं
पैरों की स्किन को लंबे समय तक गीला रखने से पैरों की स्किन निकलने लगती है, जिसकी वजह से ये पपड़ीदार नजर आते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि अपने पैरों की स्किन को सुखाकर रखें। ताकि आपके पैरों की स्किन न निकलें।

सोने से पहले पैरों को करें मॉइस्चराइज
पपड़ीदार पैरों की परेशानी को दूर करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को मॉइस्चराइज करें। मुख्य रूप से सोते समय पैरों को अच्छे से मॉइस्चराइज करें, इससे आपके पैरों की स्किन को गहराई से पोषण मिलता है। साथ ही यह खिले-खिले नजर आते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











