Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
अमन सहरावत का भी ब्रॉन्ज जीतने से पहले बढ़ गया था 4 किलो वजन, फिर ऐसे पहलवान ने 10 घंटे में वजन किया कम
Aman Sehrawat Lost More than 4.6kg in 10 Hours : भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का छठा मेडल दिलाया। हालांकि उनके लिए यह मुकाबला आसान नहीं था। दरअसल मैच से पहले अमन सहरावत का भी पहलवान विनेश फोगाट की तरह ऐन वक्त पर वजन बढ़ गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक अमन ने करीब 10 घंटे में 4.6 किलोग्राम वजन घटाया। उन्होंने रात में कड़ी मेहनत करके वजन कम किया और डिसक्वालीफाई होने से बच गए।
पुरुष 57 किलोग्राम कैटेगिरी के ब्रॉन्ज मेडल मैच में 21 साल के अमन सहरावत ने प्यूर्टो रिको के डरियन टोई क्रूज को 13-5 के अंतर से मात देते हुए पदक अपने नाम किया। आइए जानते हैं कि कैसे अमन ने 10 घंटे में 4 किलो से ज्यादा वजन कम किया।

कैसे कम किया वजन
सेमीफाइनल मैच हारने के बाद जब अमन का वजन तोला गया तो वो 61.5 किलो के हो गए थे, जबकि अमन 57 किलो कैटेगिरी में खेलते हैं और ये वजन उनके वर्ग से 4.5 किलो ज्यादा था। इसके बाद उनके कोच ने अमन सहरावत का वजन कम करने के लिए पूरी तरह जुट गए। बड़ी बात ये है कि उनके पास 10 घंटे ही बचे थे।
पहलवान ने की इतनी मेहनत
वजन कम करने के लिए अमन सहरावत को सबसे पहले डेढ़ घंटे का मैट सेशन कराया गया, जिसमें उन्हें खड़े होकर रेसलिंग कराई गई। इसके बाद एक घंटे का हॉट बाथ सेशन दिया गया। रात 12 बजे के बाद अमन सहरावत ने जिम में एक घंटे तक ट्रेडमिल रनिंग की। अमन को आराम करने के लिए 30 मिनट का ब्रेक मिला और फिर उन्हें हर 5 मिनट के सौना बाथ के 5 सेशन दिए गए। इस तरह उनका 3.6 किलो वजन कम हुआ। अंत: में अमन को मसाज दी गई और इसके बाद इस खिलाड़ी ने हल्की जॉगिंग और 15 मिनट का रनिंग सेशन किया। सुबह 4.30 बजे तक अमन का वजन 56.9 किलो हो गया जो कि तय लिमिट से 100 ग्राम कम था।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











