Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में फिट होने के लिए पंकज की स्ट्रिक्ट डाइट, 60 दिनों तक खाई सिर्फ खिचड़ी
Pankaj Tripathi ate khichdi for 60 days : पंकज त्रिपाठी की बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर की लिस्ट में गिनती होती है। पपंकज त्रिपाठी इन दिनों पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म की तैयारी कर रहे हैं।
फिल्म मैं अटल हूं में वो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका अदा करेंगे। फिल्म का निर्देशन रवि जाधव ने किया है। वहीं, उन्होंने हाल ही में फिल्म को लेकर कई खुलासे किए हैं और उन्होंने बताया है कि प्रधानमंत्री के रोल के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है।

हाल ही में पंकज ने खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने लगातार 60 दिनों तक सिर्फ खिचड़ी खाई थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मैंने सिर्फ खिचड़ी खाई और वह भी अपने हाथ से बनी हुई। ऐसा इसलिए है क्योंकि आप कभी नहीं जानते कि किसी और ने इसे कैसे बनाया। मैं इसे बिना तेल मसाले के बनाता हूं। मैं सिर्फ सादी दाल, चावल और स्थानीय सब्जियां मिलाकर खिचड़ी बनाता हूं।
खिचड़ी खाने की पीछे यह थी वजह
मैंने शूटिंग के दौरान खिचड़ी खाई ताकि मैं दिवंगत पीएम के किरदार को बेहतर तरीके से स्क्रीन पर पेश कर सकूं।' अपने किरदार से भावनात्मक तौर पर जुड़ सकते हैं। खराब खान-पान और पेट खराब होने से एक अभिनेता को भावनाओं को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने में बाधा आती है। भावनाओं को सही रखने के लिए दिमाग और शरीर के बीच तालमेल होना जरूरी है, इसके लिए हल्का आहार मददगार होता है।
खिचड़ी खाने के फायदे
खिचड़ी में दाल और चावल दोनों मिलाए जाते हैं। चावल से कार्बोहाइड्रेट्स मिलते हैं और दाल से प्रोटीन मिलता है। इसमें सब्जियां मिलाए जाने से विटामिन्स और मिनरल्स भी मिल जाते हैं और यह एक सम्पूर्ण आहार बन जाती है। इसमें जीरे का तड़का और घी मिलाने से इसके हेल्थ बेनिफिट्स और भी बढ़ जाते हैं।
वेटलॉस में करें मदद
खिचड़ी में कैलोरी और वसा कम मात्रा में पाई जाती है, जो आसानी से पच जाती है। खिचड़ी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है और इसे खाने के बाद आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती। ऐसे में यह वजन घटाने में काफी मददगार है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











