Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Palak vs Methi: पालक या मेथी, दोनों में से कौनसी सब्जी है सर्दियों में आपकी सेहत के लिए बेहतर
सर्दी आते ही पालक, मेथी और बथुआ जैसे हरे साग हमारी डाइट का मुख्य हिस्सा बन जाते है। लेकिन पालक और मेथी हर घर में बनने लग जाती हैं। पालक और मेथी दोनों ही बेहद पौष्टिक हरी पत्तेदार सब्जियां हैं और अपने-अपने गुणों से भरपूर हैं।
दोनों ही सब्जियों में भरपूर मात्रा में मिनरल, विटामिन और फाइबर भरपूर होते हैं। इन्हें आप अपनी सेहत और स्वाद के अनुसार चुन सकते हैं, आइए जानें इन दोनों सब्जियों के फायदे।

100 ग्राम पालक के पोषक तत्व
कैलोरी: 23 kcal
पानी: 91%
प्रोटीन: 2.9 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट: 3.6 ग्राम
फाइबर: 2.2 ग्राम
शुगर: 0.4 ग्राम
वसा: 0.4 ग्राम
आयरन: 2.7 मिलीग्राम (प्रति 100 ग्राम, जो शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है)
कैल्शियम: 99 मिलीग्राम (हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक)
पोटेशियम: 558 मिलीग्राम (ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायक)
विटामिन ए: 9377 IU (आँखों की सेहत और इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद)
विटामिन सी: 28.1 मिलीग्राम (इम्यूनिटी बढ़ाने और एंटीऑक्सीडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण)
फोलेट (विटामिन B9): 194 माइक्रोग्राम (सेल विकास और गर्भावस्था के दौरान महत्वपूर्ण)
मैग्नीशियम: 79 मिलीग्राम (पेशियों और नर्व फंक्शन को सपोर्ट करता है)
पालक के फायदे
आयरन से भरपूर: पालक आयरन का अच्छा स्रोत है, जो खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में सहायक है।
विटामिन ए और सी: इसमें विटामिन ए और सी भी होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और आँखों की रोशनी के लिए लाभकारी होते हैं।
कैल्शियम: पालक में कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स: पालक में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और त्वचा को चमकदार बनाए रखते हैं।
100 ग्राम मेथी के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व
कैलोरी: 49 kcal
पानी: 89%
प्रोटीन: 4.4 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट: 6 ग्राम
फाइबर: 1.1 ग्राम
शुगर: 0.6 ग्राम
वसा: 0.9 ग्राम
आयरन: 1.9 मिलीग्राम (रक्त में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक)
कैल्शियम: 395 मिलीग्राम (हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद)
पोटेशियम: 770 मिलीग्राम (ब्लड प्रेशर और हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी)
विटामिन सी: 43 मिलीग्राम (इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक)
विटामिन ए: 6410 IU (आंखों की सेहत और त्वचा के लिए लाभकारी)
मैग्नीशियम: 54 मिलीग्राम (पेशियों और नर्व फंक्शन के लिए महत्वपूर्ण)
फोलेट (विटामिन B9): 32 माइक्रोग्राम (सेल्स के निर्माण और गर्भावस्था में सहायक)
मेथी के फायदे
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद: मेथी पाचन में सहायक होती है और पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे अपच और गैस में राहत दिलाती है।
ब्लड शुगर कंट्रोल: मेथी में ऐसे तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे डायबिटीज़ के मरीजों को लाभ हो सकता है।
जोड़ों के दर्द में राहत: मेथी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द में आराम पहुँचाते हैं।
बालों और त्वचा के लिए लाभकारी: मेथी के नियमित सेवन से बालों की मजबूती बढ़ती है और त्वचा भी साफ और निखरी रहती है।
निष्कर्ष
यदि आप आयरन और कैल्शियम की पूर्ति चाहते हैं, तो पालक का सेवन करें। वहीं, यदि आप पाचन और ब्लड शुगर पर ध्यान देना चाहते हैं, तो मेथी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप दोनों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं और विविध पोषक तत्व प्राप्त कर सकते हैं। वैसे ये दोनों ही सब्जियां सेहत के लिहाज से लाभदायक है। सर्दियों में इन दोनों को अपनी डाइट में शामिल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











