Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Nitin Gadkari Weight Loss: कभी 135 किलो हुआ करता वजन, इस फार्मूला से नितिन गडकरी ने घटाए 45 किलो
Nitin Gadkari Weight Loss: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले साल दिसंबर में वेटलॉस की वजह से एकदम से छा गए थे। उन्होंने अपने वेटलॉस जर्नी के बारे में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की थी और कुछ टिप्स भी शेयर किए थे।
नितिन गडकरी ने करीब 45 किलो वजन कम किया था। इससे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का वजन करीब 135 किलो हुआ करता था। आइए जानते हैं कि कैसे उन्होंने इतना वजन कम किया और क्या है इसका सीक्रेट?

45 किलो वजन किया कम
नितिन गडकरी ने बताया था कि राजनीति में सक्रिय होने के वजह से उनकी लाइफ अनुशासित नहीं थी। वो खाने पीने के बहुत शौकीन हैं। उन्होंने इस बात का जिक्र भी किया था कि शाम 7 बजे के बाद सोचते थे आज कौनसे होटल में खाना हैं? होटल में जो कुछ भी मिलता था, वो खा लेते थे। इस वजह से 135 किलो से 90 किलो हो गया था। लेकिन अब रुटीन फॉलो करने की वह से 45 किलो वजन कम किया है।
इस तरह कम किया वजन?
नितिन गडकरी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्होंने किसी तरह की डाइट फॉलो नहीं की। उन्होंने सब कुछ खाते हुए अपना वजन कम किया है। वह रोजाना प्राणायाम करते हैं और वह इस नियम को कभी छोड़ते हैं। वो अपनी सेहत को प्राथमिकता में रखते हैं। इसके अलावा रोजाना प्राणायाम करने से उनकी इम्यूनिटी में सुधार हुआ है जो उन्हें सेहतमंद रखने में मदद करती है।
मेडिटेशन के भी बताए थे फायदे
गडकरी ने मेडिटेशन के फायदे बताते हुए भी कहा था कि यह मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा है। इससे चेहरे पर भी चमक आती है। इसके अलावा उन्होंने बताया था कि जो भी ये सब करता है उसमें शारीरिक बदलाव जरुर देखने को मिलते हें। एनर्जी बढ़ती है, पॉजिटिविटी में फर्क पड़ता है।
सेहत को देते हैं प्राथमिकता
नितिन गडकरी ने कहा कि मैं सेहत को प्राथमिकता पर रखता हूं। मैं ये मानता हूं कि अगर आपकी हेल्थ अच्छी नहीं है तो हम किसी भी चीज को उपयोग नहीं कर पाएंगे, चाहे वो गाड़ी हो या बंगला। अच्छी हेल्थ के लिए रोजाना एक्सरसाइज करनी बेहद जरुरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











