Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Navratri Special Recipe: नवरात्रि में बनाएं सोनाली बेंद्रे स्पेशल साबुदाना खिचड़ी, व्रत में मिलेगी एनर्जी
Sonali Bendre sabudana khichdi Recipes : नवरात्रि के दौरान 9 दिन लोग व्रत रखकर मां की उपासना करते हैं। इस दौरान भूखे प्यासे रहते हैं और शरीर में एनर्जी के लिए फलाहार का सेवन करते हैं। ज्यादात्तर लोग इस दिन खाना पसंद करते हैं। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होने के कारण ये व्रत के दौरान इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है। अगर आप भी इस 9 दिन व्रत कर रहे हैं, तो हम आपके लिए ऐक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे स्पेशल महाराष्ट्रियन स्टाइल साबुदाना खिचड़ी।

ऐक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ट्रेडिशनल स्टाइल में बनी साबूदाना खिचड़ी खाना पसंद करती हैं। इसमें वह आलू की जगह शकरकंद का इस्तेमाल करती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी और इस व्रत में इस सुपरफूड को खाने के फायदे-
खिचड़ी बनाने की रेसिपी
-शकरकंद को उबाले और उसके बाद उसे छिलकर काट लें।
- इसके बाद ग्राउंडनट को एक पैन में रोस्ट कर लें और मिक्सर में ग्राइंड कर लें।
- अब एक पैन में ऑलिव ऑयल डालें।
- इसके लिए आप पैन में जीरा, राई, हरी मिर्च और रोस्टेड गाउंडनट पाउडर डालें।
- इसके बाद इसमें शकरकंद, स्वादानुसार नमक और चाट मसाला डालें।
-हल्का ब्राउन होने के बाद गैस बंद कर दें और धनिए के पत्ते और ग्रेटेड नारियल से सर्व करें।
व्रत में साबुदाना खाने के फायदे
साबूदाना सागो पाम नामक एक पौधे के तने व जड़ में पाए जाने वाले गूदे से बनाया जाता है। ये 100 प्रतिशत तक शाकाहारी होता है। कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होने के कारण ये व्रत के दौरान इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है। इसके अलावा साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन और विटामिन होता है, जो शरीर को पूरा दिन ऊर्जा देता है। साबूदाने में फ़ाइबर की काफी मात्रा होती है, जो पेट को ज्यादा समय तक भरा रखता है जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है।
व्रत में क्यों खाना चाहिए शकरकंद?
शकरकंद खाना सेहत के लिए फायदेमंद है और इसे व्रत में खाया भी जा सकता है। इसमें विटामिन ए, मिनरल्स जैसे एलिमेंट्स पाए जाते हैं, जो वजन कम करने में भी सहायक होते हैं। इसका नियमित सेवन करने से व्यक्ति को भूख का अहसास कम होता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। शकरकंद विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है। शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी और विटामिन डी अच्छी मात्रा में होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











