Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Napping Benefits: दिन में 20 मिनट की झपकी दिमाग करती है तेज, NASA ने किया खुलासा
रात को 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेने के बाद भी कई लोग दोपहर के समय छोटी से झपकी लेना बेहद पसंद करते हैं। कई रिसर्च में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि पावरनेप से आपको कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं।
रिसर्च से ये भी पता चलता है कि दिन की एक छोटी झपकी आपकी याददाश्त बढ़ाने में मदद करती है, आपको एक्टिव बनाए रखने का काम करती है, आपका दिमाग सही तरह से काम करता है और तनाव भी कम रहता है। यह बात खुद नासा ने मानी है।

नासा के अध्ययन में हुआ खुलासा
नासा के वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में बताया कि प्लान उड़ाने से पहले एक छोटी से झपकी लेने वाले पायलट खुद को या यात्रियों को किसी भी तरह के जोखिम में नहीं डाल रहे हैं। नासा ने पाया कि 26 मिनट तक कॉकपिट में सोने वाले पायलटों ने झपकी नहीं लेने वाले पायलटों की तुलना में सतर्कता में 54 प्रतिशत तक सुधार और नौकरी के प्रदर्शन में 34 प्रतिशत सुधार दिखाया है।
कितनी देर की झपकी है जरूरी
जहां झपकी की बात आती है तो आमतौर पर छोटी नींद लेना ही बेहतर होता है। क्योंकि जब आप 90 मिनट या उससे ज्यादा समय के लिए अपनी आंखे बंद करते हैं तो आपको गहरी नींद आ सकती हैं, जिसका टूटना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए अगर आपको लंबी नींद नहीं लेनी है तो आप आधे घंटे से ज्यादा समय आंख बंद करने से बचें। नासा के अनुसार 10 से 20 मिनट की लंबी झपकी आपके दिन को बेहतर बनाने के लिए काफी है।
नेशनल स्लीप फ़ाउंडेशन ने नोट किया है कि शांत जागरण दिमाग के सेल्स, मांसपेशियों और अंगों को रिलेक्स कर सकता है, तनाव को कम कर सकता है और मूड, सतर्कता, रचनात्मकता और बहुत कुछ सुधार सकता है। इसलिए जब भी मौका मिले ऑफिस या घर पर दिन में 15 से 20 मिनट के लिए एक छोटी सी झपकी जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











