Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
4th स्टेज कैंसर से जूझ रहीं नफीसा अली ने मुंडवाया सिर, जानिए क्या है पेरिटोनियल कैंसर और इसके लक्षण
वेटरन एक्ट्रेस नफीसा अली सोढ़ी स्टेज-4 पेरिटोनियल कैंसर से जूझ रही हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दी है। अब उनका ट्रीटमेंट शुरू हो चुका है और कीमोथेरेपी चल रही है। हाल ही में नफीसा ने इंस्टाग्राम पर अपने बाल्ड लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है- 'पॉजिटिव पावर।' नफीसा की इस पोस्ट पर उनके फैंस और कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है।

आपको बता दें कि नफीसा अली को नवंबर, 2018 में स्टेज 3 पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर का पता चला था। 2019 में वह ठीक हो गई थीं। लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने बताया कि वे दोबारा इसकी चपेट में आ गई हैं। इसलिए उन्होंने कीमोथेरेपी शुरू की क्योंकि इस लेवल पर सर्जरी करवाना सही नहीं। आइए, जानते हैं कि पेरिटोनियल कैंसर क्या होता है, इसके लक्षण और इलाज क्या है?
पेरिटोनियल कैंसर क्या होता है?
पेरिटोनियल कैंसर एक बहुत ही दुर्लभ बीमारी है, जो पेरिटोनियम झिली में विकसित होती है। आसान भाषा समझें तो यह हमारे पेट के अंदर मौजूद होती है। इसका काम हमारे अंगों को सुरक्षा करना होता है। लेकिन जब पेरिटोनियल ठीक से गतिविधि नहीं कर पाती है और असामान्य रूप से कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं, तो यह पेरिटोनियल कैंसर का रोग ले लेती है।
पेरिटोनियल कैंसर के लक्षण
पेरीटोनियल कैंसर होने पर व्यक्ति को शुरुआती दौर में पेट से संबंधित समस्या होने लगती है। जैसे पेट में हमेशा सूजन या फुलाव जैसा महसूस होना, पेट में दबाव महसूस होना, भूख न लगना और खाना खाते वक्त जल्दी पेट भर जाना। इसके अलावा, मरीज को तेजी से वजन घटना, कमजोरी और थकान महसूस होना जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। कभी-कभी मरीज को उल्टी या मतली जैसा भी महसूस होता है।
पेरिटोनियल कैंसर के मुख्य कारण
पेरिटोनियल कैंसर होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से मुख्य कारण अनुवांशिक जीन में बदलाव है। पेरिटोनियल कैंसर आमतौर पर 50 की उम्र के बाद महिलाओं में सबसे ज्यादा होने की संभावना होती है। इसके अलावा, हार्मोनल असंतुलन और खराब जीवनशैली के कारण भी पेरिटोनियल कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।
पेरिटोनियल कैंसर का इलाज
पेरिटोनियल कैंसर का इलाज कैंसर के स्टेज के आधार पर किया जाता है। अगर किसी व्यक्ति को किसी स्पष्ट जगह पर पेरिटोनियल कैंसर है, तो उसका इलाज सर्जरी के जरिए किया जाता है। साथ ही, कैंसर की कोशिकाओं को खत्म करने के लिए कीमोथेरेपी भी की जाती है। किसी-किसी केस में रेडिएशन थेरेपी का उपयोग किया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











