Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Myths Vs Facts :टेढ़े-मेढ़े दांतों को सीधा करने के लिए तार लगवाना सुरक्षित होता है, जानें मिथक और सच
Myths and facts about teeth braces : क्या ब्रेसेस केवल बच्चों के लिए ही एक विकल्प है? क्या ब्रेसेस लगाने के बाद अपना पसंदीदा भोजन नहीं खा सकते है? टेढ़े-मेढ़े दांतों को सीधा करने के लिए दांतों में तार लगाया जाता है। जिसे ब्रेसेस (Braces) कहा जाता है।
दांतों को एक पंक्ति में लाकर सीधा करने के लिए अक्सर डेंटिस्ट तार यानी ब्रेसेस की मदद लेते हैं। लेकिन हमारे बीच दांतों में ब्रेसेस लगाने को लेकर कई तरह की गलत जानकारी फैली हुई है। जिसे अक्सर लोग सच मान लेते हैं। आइए जानते हैं कि दांतों में ब्रेसेस लगाने को लेकर सच और मिथक।

फैक्ट: अगर किसी के दांत टेढ़े हैं या एक सीध में नहीं हैं या आगे की ओर ज्यादा निकले हुए हैं तो उन लोगों को दांतों में ब्रेसेस लगवाने से बहुत फायदा होता है। इसके अलावा दांतों में तार लगवाने के बाद व्यक्ति की खाना चबाने की क्षमता में सुधार आता है। अगर दांतों में किसी खराबी की वजह से बोलने में पहले दिक्कत होती थी तो वो परेशानी भी दूर हो जाती है। ब्रश करने और दांतों को ठीक तरह से साफ करना आसान होता है।
मिथक: दांतों में तार लगवाने से कैविटी और दांतों की समस्या होती है?
फैक्ट: दांतों में तार लगवाने से कैविटी और दांतों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। दांतों को पीसने की आदत है तो वो भी दूर होती है।
दांतों में तार लगवाना पूरी तरह से सुरक्षित होता है ?
वैसे तो दांतों में तार लगवाना सुरक्षित होता है लेकिन फिर भी इसके कुछ जोखिम मौजूद हैं। तार की वजह से दांतों के ऊपर थोड़ी जगह बच जाती है जिसमें खाना फंस सकता है। अगर फंसे हुए खाने को नहीं निकाला जाए तो इससे दांतों पर सफेद रंग के धब्बे पड़ सकते हैं जिन्हें हटा पाना नामुमकिन होता है। दांतों में खाना फंसने की वजह से दांतों में सड़न का भी खतरा रहता है।
मिथक: दांतों में तार लगाने के बाद सख्त चीजें खा सकते हैं?
फैक्ट: दांतों में तार लगवाने के बाद आपको ज्यादा सख्त चीजें नहीं खानी हैं जैसे कि गाजर, बर्फ, मक्का और सूखे मेवे। इनकी वजह से तार टूट सकता है। ब्रेसेस लगवाने के बाद आपको नियमित रूप से डेंटिस्ट के पास चेकअप करवाने जाते रहना चाहिए। इससे दांत और मसूड़े दोनों स्वस्थ रहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











