Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Mother's day 2023: जब आपकी मम्मी हो मेनोपॉज के करीब, तो ऐसे करें उन्हें सर्पोट
जीवन में उम्र के अलग-अलग पड़ाव में महिलाओं के शरीर में कुछ बदलाव आते हैं। जैसे 12 साल की उम्र के बाद मासिक धर्म का शुरु होना और 50 साल के आसपास मेनोपॉज यानी पीरियड का आना बंद हो जाना। मेनोपॉज या रजोनिवृत्ति एक ऐसा समय है, जब महिलाओं के स्वास्थ्य पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है।
ये स्थिति होती है जब अचानक महिला को बहुत सी नई शारीरिक और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सच मानिए मेनोपॉज एक ऐसा समय है, जहां घर का आधार कहीं जाने वाली मां, सबकी चिंता और ख्याल रखने वाली मां को भी आराम और देखभाल की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

तो इस मदर्स डे जानिए अगर आपकी मम्मी भी इस दौर से गुजर रही हैं या इसके करीब हैं तो आइए जानिए कैसे उनका सहारा बने और उन्हें इमोशनली सर्पोट करें।
ये है मेनोपॉज के लक्षण
* इर्रेगुलर पीरियड्स
* वेजाइनल ड्राइनेस
* हॉट फ्लेशैज
* रात में पसीना आना
* नींद न आना
* मूड में बदलाव होना
* वजन बढ़ना
* मेटाबॉलिज्म धीमा होना
* रूखी त्वचा की समस्या
* बालों का अधिक गिरना
* हार्ट बीट का बढ़ना
* सिरदर्द होना
हेल्दी रुटीन फॉलो करवाएं
मेनोपॉज के दौरान कई महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती है। तनाव भी उन्हें घेर लेता है। ऐसे में जरुरी है कि आप अपनी मम्मी के लिए एक हेल्दी रुटीन बनाएं। जिसमें प्रॉपर नींद,एक्सरसाइज करने के साथ मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना भी जरुरी है। इस मिडिल एज क्राइसिस में हेल्दी रुटीन फॉलो करवाने में आप उनकी मदद कर सकती हैं।
हॉट फ्लैश के लिए तैयार रहें
यदि आप रात में अपनी मां को असहज महसूस करते हुए और पसीने से भीगते हुए देखते हैं तो यह एक हॉट फ्लैश हो सकती है। तो आप उनके तकिए के नीचे फ्रोजन मटर का बैग या आइस पैक रखें।
शांत रखने में मदद करें
ध्यान, योग, ताई-ची जैसी गतिविधियों में शामिल होने से भी उन्हें मेनोपोज से उत्पन्न होने वाले तनाव को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। पर्याप्त नींद भी आराम महसूस करने में बहुत मदद करती है।
उनके दोस्त बने
रजोनिवृत्ति के दौरान, आपकी मां की भावनाओं में वृद्धि होगी। इसलिए इस दौरान उनके विश्वासपात्र बनें। उसका आत्मविश्वास बढ़ाने और तनाव को दूर रखने के लिए उसके साथ नई चीजें करने की कोशिश करें।
तनाव मुक्त रहने से जीत सकते है आधी जंग
कोशिश करें की आपकी मां किसी चीज को लेकर तनाव में न आ जाएं। बैलेंस्ड डाइट, व्यायाम करने और पसंदीदा चीजों को करने से भी स्ट्रेस दूर हता है। मेनोपॉज के दौरान मूलमंत्र याद रखें कि तनाव से निपटा जाएं तो इससे आधी जंग जीत ली जाती है।
मेनोपॉज को सेलिब्रेट करें
इस दिन को अपनी मां के लिए यादगार बनाएं। उन्हें कही बाहर लेकर जाने से लेकर घर पर ही उनके लिए कुछ प्लान करें। अपनी मम्मी को ब्यूटी ट्रीटमेंट के साथ स्पा दें प्लान करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











