Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
मानसून आते ही हो जाता है सर्दी-जुकाम? ट्राई करें ये 5 इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक्स
Monsoon Safety Tips: गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ है। सभी को इंतजार है तो बस मानसून का जो अपने साथ ठंडी हवाएं और ताजगी लाता है। इसके साथ ही यह मौसम सर्दी-जुकाम, खांसी, वायरल फीवर जैसी बीमारियों की संभावना भी बढ़ा देता है। खासकर जब इम्युनिटी कमजोर हो, तब संक्रमण जल्दी पकड़ लेता है। ऐसे में अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना जरूरी हो जाता है। डॉक्टर भी इस बात की सलाह देते हैं कि इस मौसम में खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।
बाहर का खाना न खाने की भी सलाह दी जाती है। मगर फिर भी कुछ लोगों की इम्यूनिटी इतनी कमजोर होती है कि सर्दी-जुकाम हो ही जाता है। हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसे इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक्स जो मानसून में सेहत का ढाल बनकर काम करेंगे। चलिए फिर बिना देर किए जान लेते हैं उनके बारे में ताकि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक रहें सेफ और तंदुरुस्त।
1. हल्दी वाला दूध (Turmeric Milk)
हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन प्राकृतिक एंटीसेप्टिक और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है। रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पीने से शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। आप मानसून में अपने बच्चों और बुजुर्गों को ये जरूर दें। हालांकि ये किसी के लिए भी हानिकारक नहीं है तो सभी इसे पी सकते हैं।

2. तुलसी-अदरक काढ़ा
तुलसी, अदरक, दालचीनी और काली मिर्च से बना काढ़ा सर्दी-जुकाम में बहुत राहत देता है। ये सभी तत्व मिलकर शरीर में गर्मी बनाए रखते हैं और वायरल इंफेक्शन से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं। छोटे बच्चों को इसे थोड़ी मात्रा में दें।

3. गिलोय का जूस
गिलोय को आयुर्वेद में 'अमृत' कहा जाता है। इसका जूस रोज सुबह खाली पेट लेने से इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग होता है और बार-बार होने वाले सर्दी-जुकाम से बचाव होता है। मार्केट में ये आसानी से मिल जाता है। गर्भवती महिलाओं को इसे पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

4. आंवला का जूस
विटामिन C से भरपूर आंवला शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं को एक्टिव करता है जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। रोज सुबह आंवला जूस या शॉट लेने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। आप चाहें तो कच्चा आंवला भी खा सकते हैं जो बाजार में आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा आंवला का अचार, मुरब्बा आदि भी खा सकते हैं।

5. मसाला चाय
आखिर में बात कर लेते हैं सबकी फेवरेट मसाला चाय की जो अदरक, इलायची, दालचीनी, लौंग से बनी होती है।

मसाला चाय सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि रोगों से लड़ने में भी असरदार होती है। दिन में एक या दो बार पीना मानसून में काफी फायदेमंद है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











