Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Period Cramps Cure Remedy: मासिक धर्म में यूट्रस को आराम देता है दालचीनी, ऐसे करें सेवन
पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को पेट और कमर दर्द की परेशानी रहती है। कई महिलाओं को पीरियड आने से पहले ही क्रैम्प्स शुरु हो जाते हैं। पीरियड क्रैम्प से बचने के लिए कई लड़किया और महिलाएं पेट पर हीट पैच या हीट पैड का इस्तेमाल करती हैं, ताकि यूट्रस की मांसपेशियां रिलैक्स हो जाएं।
इन्हीं मांसपेशियों के कारण पीरियड क्रैम्प होता है। इस दौरान आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से पीरियड में होने वाले क्रैम्प से छुटकारा पा सकते हैं। यदि आप पीरियड क्रैम्प्स से छुटकारा पाने के लिए असरदार घरेलू नुस्खों की तलाश कर रहे हैं, तो दालचीनी आपकी पीरियड से जुड़ी हर समस्या का समाधान कर सकता है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के अनुसार दालचीनी पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द, उल्टी, बेचैनी, जी मचलना और डिसमेनोरिया को बिना किसी साइड इफेक्ट के नियंत्रित रखती है। वहीं मेंस्ट्रूअल ब्लीडिंग को भी संतुलित रखने में कारगर है। दालचीनी लड़कियों में डिसमेनोरिया की समस्या का असरदार इलाज है।
पीरियड में कैसे मदद करता है दालचीनी
दालचीनी शरीर को गर्म रखता है, इसके एंटी-स्पस्मोडिक गुणों के कारण दालचीनी पीरियड क्रैम्प्स में राहत दिलाता है। दाल चीनी का सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ सकता और मांसपेशियां रिलैक्स हो सकती है। जिस वजह से पीरियड में पेट दर्द में राहत मिलती है। इसके अलावा इसमें मौजूद हाइड्रोक्सीकलकोन, आपके इन्सुलिन लेवल को सही बनाए रखता है।

ऐसे करें सेवन
दालचीनी का अलग-अलग तरीको से सेवन करके मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन की समस्या से बचा जा सकता है।
- एक बर्तन में उबलते हुए पानी में दालचीनी की स्टिक डाल दें, इसके 10 मिनट बाद पानी को हल्का गुनगुना होने दें, फिर सेवन कर लें।
- गुनगुने दूध में दालचीनी पाउडर डालकर पीना है। आप इसकी चाय भी बना सकती हैं।
- दालचीनी की छाल से निकली कुछ बूंदों को भी गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकती है।
- चाय में भी दालचीनी का मसाला डालकर पीने से भी पीरियड क्रैम्प में राहत मिलती हैं।
- गर्म पानी दालचीनी का पाउडर मिलाकर पीना भी अत्यधिक प्रभावी होता है। चूंकि दालचीनी में पाचक गुण भी होते हैं, इसलिए यह पाचन भी बढ़ाता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











