Latest Updates
-
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स -
कंडोम की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? जानें ईरान-इजरायल युद्ध का असर और कपल्स के लिए सेफ्टी टिप्स -
Musibat ki Dua: दुख, तंगी और गम से निजात की इस्लामी दुआएं, इनके जरिए होती है अल्लाह से सीधी फरियाद -
कहीं आप प्लास्टिक राइस तो नहीं खा रहे आप? इन 5 आसान तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Good Friday 2026: 'सब पूरा हुआ'... इन खास संदेशों और कोट्स के साथ अपनों को भेजें गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 3 April 2026: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
गुड फ्राइडे पर घर पर बनाएं रुई जैसे सॉफ्ट 'हॉट क्रॉस बन्स', यहां देखें सबसे आसान रेसिपी
Menstrual Hygiene : पहली बार कर रही है मेंस्ट्रुअल कप की सफाई, ये टिप्स फॉलो करें
इन दिनों पीरियड में इस्तेमाल किए जाने वाले मेंस्ट्रुअल कप बहुत कम्फर्टेबल होने की वजह से धीरे-धीरे सैनिटरी पैड्स की जगह ले रहे हैं। लेटेक्स या सिलिकॉन से बनने वाले मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल पीरियड्स के दौरान किया जाता है।
ये किफायती होने के साथ ही पर्यावरण को दूषित नहीं करते हैं। इन्हीं खूबियों की वजह से ये महिलाओं की पसंद बनते जा रहे हैं। जानें क्या है मेंस्ट्रुअल कप को इस्तेमाल के बाद ठीक तरह से साफ करने का सही तरीका।

इस्तेमाल में आसान
मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करने में आसान होते हैं, इस कप की खास बात है कि इसे आप स्विमिंग के दौरान भी यूज कर सकते हैं। सैनिटरी नैपकिन्स और टेम्पोन में केमिकल का इस्तेमाल होता है, जबकि ये कप केमिकल फ्री होने के साथ-साथ किफायती भी होते हैं। एक मेंस्ट्रुअल कप 5 सालों तक चल सकता है।
सफाई के अभाव में हो सकता है इंफेक्शन
ये टैम्पोन और पैड की तुलना में ज्यादा किफायती है। हैवी ब्लीडिंग वालों के लिए ये बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। साथ ही इसे बार-बार पैड की तरह बदलने का भी झंझट नहीं हैं। इसे एक बार में ही 12 घंटे तक इस्तेमाल में लिया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आसान है, लेकिन इसकी हाइजीन का ध्यान रखना भी बेहद जरुरी है, वरना इन्फेक्शन का खतरा रहता है।
मेंस्ट्रुअल कप साफ करने का क्या है सही तरीका?
- हर इस्तेमाल के बाद इसे हल्के गर्म पानी से धोएं, ताकि अंदर तक जमे कण आसानी से निकल जाएं।
- हर महीने पीरियड्स के आखिरी दिन इसे इस्तेमाल करने के बाद स्टरलाइज करना न भूलें।
- स्टरलाइज करने के बाद इसे कपड़े से अच्छी तरह पोंछकर कॉटन के कपड़े या इसकी थैली में रखें।
- अगले महीने दोबारा इस्तेमाल करने से पहले भी इसे स्टरलाइज जरुर कर लें।
- इसे किसी भी जगह खुले में रखने से बचें। धूल-गंदगी के कारण आपको इन्फेक्शन की परेशानी हो सकती है।
- इसे इस्तेमाल करने के पहले और बाद में हथेलियों को साबुन से जरुर धो लें।
- इन्फेक्शन की दिक्कत हो तभी इसे साबुन से धोए, वरना धोने के लिए सिर्फ पानी का इस्तेमाल करें।
- स्टरलाइज ज्यादा देर तक न करें, वरना कप का शेप बिगड़ सकता है।
- अगर सफर कर रही हैं और गर्म पानी से नहीं धो सकती हैं, तो साफ टिश्यू से इसे अच्छी तरह पोछ लें।
- कप के ब्लड को टॉयलेट फ्लश में ही डालें, इसे इधर-उधर फेंकने से बचें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











